Homeफीचर्डIPL में बूढ़े शेर दिखा रहे दम, Dhoni से लेकर Amit Mishra...

संबंधित खबरें

IPL में बूढ़े शेर दिखा रहे दम, Dhoni से लेकर Amit Mishra तक ये 5 दिग्गज नहीं युवाओं से कम

IPL का खुमार लोगो के सर चढ़ कर बोल रहा है। वैसे तो इस लीग की शुरुआत भारत में युवा टैलेंट को मौका देने लिए की गयी थी। लेकिन इस सीजन युवाओं का कमाल और दिग्गजों का धमाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 दिग्गजों के बारें जो कर रहें हैं युवाओं को फेल…

  1. महेंद्र सिंह धोनी
    सबसे पहला नाम है चेन्नई सुपर किंग्स के थला का। धोनी IPL 2023 में भाग लेने वाले सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ी। उन्होंने शुरूआती 2 मुकाबलों में कई गगनचुम्बी छक्के जड़ कर ये साफ़-साफ़ बता दिया है कि वो इस बार किसी भी गेंदबाज़ को बक्ष्ने वाले नहीं हैं। 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ ओपनर मुकाबले में 7 गेंदों में 14 रन जड़े थे और इसके बाद लखनऊ के खिलाफ अपने किले यानी चेपौक में धोनी 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़ के फैंस का दिल जीत लिया था।
  2. अमित मिश्रा
    भारत के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा दूसरे स्थान पर हैं। 40 साल के अमित मिश्रा पर लखनऊ ने भरोसा जताते हुए अपनी टीम का हिस्सा बनाया और इस भरोसे को रखते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और लखनऊ की जीत में एहम भूमिका निभाते हुए 23 रन देकर 2 विकेट झटके । इसके अलावा उन्होंने इस मैच में एक शानदार कैच भी पकड़ा था।
  3. फाफ डु प्लेसिस
    साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ IPL में RCB के कप्तान हैं। 38 साल के फाफ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ 73 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में एहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने KKR के खिलाफ 23 रन बनाए थे।
  4. शिखर धवन
    गब्बर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। 37 साल के शिखर धवन इस सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। और इस सीजन उन्होंने इतनी बल्लेबाज़ी की है की ऐसा लग रहा है जैसे उनको गेंद में सेलेक्टोर्स का चेहरा दिख रहा हो। शिखर एक मैच में 40 तो वहीं दूसरे मैच में 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली है।
  5. डेविड वार्नर
    इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने बिलकुल इस निर्णय को बिलकुल सही साबित किया क्योंकी दिल्ली की ओर से वो शानदार बल्लेबाजी कर रहें हैं।

वैसे आपके हिसाब से कौन सा शेर इस IPL करेगा सबको ढेर?
और इस लिस्ट आपका Favourite खिलाड़ी कौन सा है?
हमें ज़रूर बताएं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय