Homeफीचर्डIPL बना नासूर, 4 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं WTC Final से...

संबंधित खबरें

IPL बना नासूर, 4 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं WTC Final से दूर

IPL बनता जा रहा है नासूर। 4 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं WTC Final से दूर। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले IPL खेल रहे एक दो नहीं बल्कि 4 खिलाड़ी इंजर्ड यानी चोटिल हो गए हैं। इसके चलते WTC Final के लिए चुनी गयी भारतीय स्क्वाड में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें WTC Final के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले से ही किया जा चूका है।

कौन हैं वो 4 स्टार खिलाड़ी?
वो 4 स्टार खिलाड़ी जिन्होंने IPL में चोटिल होकर बढ़ा दी है WTC Final से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें, वो हैं केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकत और उमेश यादव।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिए एकसाथ 2 झटके
आपको बता दें IPL की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय टीम को कल एकसाथ 2 झटके दिए भारतीय टीम को सबसे पहला झटका जयदेव उनादकत के रूप में मिला। लखनऊ के प्रैक्टिस सैशन के दौरान बॉलिंग करते वक़्त जयदेव उनादकत गिर पड़े जिससे उनके कंधे पर गंभीर चोट आई है।


वहीं इस लिस्ट में सबसे ताज़ा नाम लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का जुड़ा है। फाफ डू प्लेसिस का चौका बचाने की कोशिश में राहुल बहुत तेज दौड़े थे। तभी ऐसा लगा कि उनके बाईं जांघ की नस खिंच गई। वो लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए। इसके बाद फीजियो ने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। केएल राहुल की चोट को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। केएल राहुल के चोटिल होने के बाद सवाल उठ रहें हैं कि क्या वो IPL के एक्शन वापिस आएंगे या फिर पूरे IPL से बाहर हो जायेंगे। वैसे केएल राहुल अगर IPL से बाहर होते हैं तो उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की उम्मीद भी बेहद कम हो जाएगी।

शार्दुल और उमेश भी अभी नहीं हुए हैं फिट…
वहीं बात अगर शार्दुल ठाकुर की करी जाए तो वो भी इंजरी के चलते IPL से बाहर हैं। और उमेश यादव की बात करी जाए तो उमेश हैमस्ट्रिंग के चलते टीम से बाहर हैं।

अब आइए नज़र डालते हैं WTC 2023 के फाइनल के लिए क्या है भारतीय स्क्वाड…
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (WK), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।

वैसे क्या आपको लगता है कि खिलाड़ी भारतीय टीम से ज़्यादा IPL पर ध्यान देते हैं?
अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय