Homeबड़ी खबरेंIPL 2024:हार्दिक या रोहित? कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी!

संबंधित खबरें

IPL 2024:हार्दिक या रोहित? कौन करेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी!

IPL 2024 को लेकर यह खबर आ रही है कि, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की एक बार फिर से उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी होने वाली है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच 15 करोड रुपए का ट्रेड होने वाला है। इसके बाद हार्दिक पांड्या एक बार फिर से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन जाएंगे। दरअसल हार्दिक पांड्या के जाने के बाद पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वह 14 मैचों में केवल 4 मुकाबले जीत सके थे, और अंक तालिका में सबसे नीचे(10वें पायदान पर) रहे थे। वहीं IPL 2023 में मुंबई इंडियंस दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस से 62 रनों से हारकर बाहर हुई थी।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की स्थिति डामा-डोल हो चुकी थी। अब एक बार फिर से जब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापस आ रहे हैं, तो लोगों के जेहन में यह सवाल है कि क्या हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनेंगे या फिर रोहित शर्मा ही टीम की अगुवाई करेंगे?

कौन करेगा मुंबई इंडियंस का नेतृत्व?

रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा की ही अगुवाई में IPL 2024 खेलेंगे, इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है। यह कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा साल 2025 तक मुंबई इंडियंस को अपनी सेवाएं देंगे। उसके बाद हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हो सकते हैं। क्योंकि उन्होंने बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीजन में IPL 2022 का खिताब दिलाया था, इसके अलावा हार्दिक पांड्या की अगुवाई में उनकी टीम पिछले सीजन में भी फाइनल तक पहुंची थी, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स से हारे थे।

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 36 वर्ष के हो गए हैं। ऐसे में वह IPL 2025 तक 38 वर्ष के हो जाएंगे। इसके बाद T20 जैसा फटाफट क्रिकेट खेलने के लिए उनका शरीर उनका साथ देगी या फिर नहीं इस पर सवाल रहेगा? मुंबई इंडियंस इन सवालों का जवाब हार्दिक पांड्या के भीतर खोज सकती है, क्योंकि हार्दिक पांड्या अभी 30 वर्ष के हैं। कप्तान बनने की स्थिति में वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय