Homeफीचर्डIPL 2023 के सट्टे बाज़ार में Gujarat Titans का बोलबाला CSK और...

संबंधित खबरें

IPL 2023 के सट्टे बाज़ार में Gujarat Titans का बोलबाला CSK और MI को किसने धो डाला

अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकी IPL 2023 का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका। 10 टामें 1 ख़िताब और 1 विजेता। 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले महामुकाब्ले के साथ शुरू होगा इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का एक्शन। इस एक्शन के शुरू होने से पहले सट्टा बाज़ार से बड़ा रिएक्शन सामने आ रहा है। और इस रिएक्शन को जानकार आप भी दंग रह जायेंगे क्योंकी सट्टा बाज़ार में थला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस या फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस का बोलबाला है।

सट्टा बाज़ार में सबसे ऊपर चढ़ी गुजरात टाइटंस
सट्टा बाज़ार में गुजरात टाइटंस चढ़ी हुई है और उसके IPL विजेता बनने की संभावना सबसे ज़्यादा।

1xbet के अनुसार IPL 2023 के खिताब को जीतने की सबसे मजबूत दावेदार टीम गुजरात टाइटंस है। आइए अब नज़र डालते हैं सभी 10 टीमों के सट्टा बाज़ार के हाल पर…

  1. गुजरात की जीत की संभावना 16.67 प्रतिशत है जो की सबसे ज़्यादा है।
  2. दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स को फेवरेट माना जा रहा है और उसके जीत की संभावना 14.28 प्रतिशत है।
  3. तीसरे नंबर पर IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 14.28 प्रतिशत के साथ मौजूद है।
  4. चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स 13.33 प्रतिशत के साथ है।
  5. पांचवे नंबर पर 13.33 प्रतिशत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है।
  6. छठे नंबर पर 11.11 प्रतिशत के पंजाब किंग्स।
  7. सातवे नंबर पर 11.11 प्रतिशत के लखनऊ सुपर जायंट्स।
  8. आठवे नंबर पर 10.00 प्रतिशत के साथ थला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है।
  9. नौवें नंबर पर 10.00 प्रतिशत के साथ शाहरुख़ खान की केकेआर है तैयार।
  10. सबसे खस्ता हाल है सनराइजर्स हैदराबाद का है जो 7.70 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर मौजूद है।

CSK का बुरा तो SRH का खस्ता हाल
सट्टा बाज़ार में जहाँ आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का तो सट्टा बाज़ार ने हाल ही बेहाल कर रखा है। हैदराबाद की जीत की संभावना 10 टीमों में सबसे कम है। लेकिन जीत की संभावना कम होने के बावजूद अगर आप सनराइजर्स हैदराबाद पर दांव खेलते हैं तो आपके पैसे 13 गुना बढ़ जायेंगें। वहीं अगर आप सट्टा बाज़ार में सबसे ऊपर चढ़ी हुई टीम गुजरात टाइटंस पर दांव खेलते हैं तो आपके पैसे 6 गुना बढ़ेंगे।

Disclaimer – सट्टा बिलकुल भी न खेलें ये एक तरीका का जुआ है और भारत में सट्टा-जुआ गैरकानूनी है। इस तरह के सभी चीजों के बड़े भारी नुक्सान हैं इस लिए Cricinformer इस तरह की किसी भी चीज़ का प्रोत्साहन नहीं करता है। ऐसे खेलों में लालच न दिखाएं और सोच समझ कर अपने पैसों को बचाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय