Homeफीचर्डIND vs SL Asia Cup 2023:10 हजारी बने कप्तान रोहित,सचिन-सौरव और रिकी...

संबंधित खबरें

IND vs SL Asia Cup 2023:10 हजारी बने कप्तान रोहित,सचिन-सौरव और रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने है। एशिया कप 2023 में सुपर-4 के इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 10,000 रन अपने नाम कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने 241 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने जैसे ही 22वां रन बनाया, तभी उन्होंने इस खास उपलब्धि को टच कर लिया। रोहित शर्मा(53रन,48 गेंद) वनडे इंटरनेशनल में 10,000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं।

सबसे तेज 10,000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर है, उन्होंने 205 पारियों में 10,000 रनों का आंकड़ा पार किया था। एक इसके अलावा तीसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर है। जिन्होंने 10,000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में 259 पारियां खेली थी। वहीं भारतीय कप्तान द्वारा यह खास उपलब्धि हासिल करने के बाद BCCI ने उन्हें बधाई दी है।

https://x.com/BCCI/status/1701536628987277759?s=20

बताते चलें कि, भारतीय खिलाड़ी एशिया कप 2023 में एक के बाद एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में शानदार शतक लगाते हुए विराट कोहली ने 13,000 रनों का आंकड़ा पार किया था। अब रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 10 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित शर्मा ने अपने इस शानदार पारी से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने सौरव गांगुली(263 पारियां) और रिकी पोंटिंग(266 पारियां) से भी कोसो दूर चले गए हैं।

वनडे में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

205 पारियां-विराट कोहली
241 पारियां-रोहित शर्मा
259 पारियां-सचिन तेंदुलकर
263 पारियां-सौरव गांगुली
266 पारियां-रिकी पोंटिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय