Homeworld cup 2023IND vs NZ Semifinal:मैच के दौरान अप्रिय घटना की आशंका, मुंबई पुलिस...

संबंधित खबरें

IND vs NZ Semifinal:मैच के दौरान अप्रिय घटना की आशंका, मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा संदेश

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में आज दोपहर 2:00 बजे से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होने वाली है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है। मैदान पर जाकर मैच का दीदार करने वाले प्रसंशकों से लेकर दूर-दराज तक ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट मैच देखने वाले फैंस इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच को निशाना बनाने की धमकी मिली है।

दरअसल मुंबई की स्थानीय पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है।जिसमें यह कहा गया है कि, मैच के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा। ABP न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से धमकी दी है। जिसके चलते मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम के आसपास की सुरक्षा मुस्तैद कर दी है। स्टेडियम के पास आने-जाने वाले लोगों और उनकी गतिविधियों पर पुलिस के द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मुंबई पुलिस को टैग कर धमकी देने वाले अज्ञात शख्स ने एक तस्वीर में गन, हैंड ग्रेनेड और गोलियों वाला फोटो साझा किया है। इसके अलावा जहरीला मैसेज भी लिखा है। जिसे पढ़कर समाज में जहर फैल सकता है।

सेमीफाइनल को लेकर मिले धमकी भरे मैसेज पर मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि,“एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि, आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम के आसपास के इलाके और अन्य क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शख्स ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय