Homeworld cup 2023IND vs AFG:इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक SIX लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित,क्रिस...

संबंधित खबरें

IND vs AFG:इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक SIX लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित,क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कई अन्य रिकॉर्ड किए अपने नाम

वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के द्वारा 8 विकेट के नुकसान पर बनाए गए 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा सबसे तेज रनरेट से प्राप्त किया 250+ का लक्ष्य है। इस मामले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है। कीवी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 283 रनों के लक्ष्य को 7.78 के रनरेट से हासिल किया था। जबकि भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 273 रनों के लक्ष्य को 7.8 के रनरेट से प्राप्त किया है।

इस दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंद पर 131 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जिसके चलते उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोहित ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 5 छक्के लगाए। जिसके चलते उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 554 सिक्स दर्ज हो गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल(553 सिक्स) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में महज 63 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। जिसके चलते वह पूर्व कप्तान कपिल देव (72 गेंद) से आगे निकल गए।

बतौर सलामी बल्लेबाज शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा(29 शतक) दूसरे पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने श्रीलंकाई ओपनर सनथ जयसूर्या (28 शतक) को पीछे छोड़ दिया है। रोहित अब केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। जिन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे प्रारूप में 45 शतक जड़ा है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने कई ‌अन्य रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार

सचिन तेंदुलकर – 9 बार
रोहित शर्मा*- 6 बार
ग्लेन मैक्ग्रा – 6 बार
एबी डिविलियर्स- 5 बार

विश्व कप 2023 में सबसे लंबे छक्के

101मी. – श्रेयस अय्यर vs AFG
93मी. – रोहित शर्मा vs AFG
89मी. – मार्को जेन्सन vs SL
88मी. – जोस बटलर vs NZ

वर्ल्ड कप में भारत द्वारा प्राप्त किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

288 vs जिम्बाब्वे, ऑकलैंड, 2015
275 vs श्रीलंका, मुंबई, 2011 फाइनल
274 vs पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2003
273 vs अफगानिस्तान, दिल्ली, 2023
265 vs श्रीलंका, हेडिंगले, 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय