Homeworld cup 2023खत्म हुई Virat Kohli और Naveen-ul-Haq की लड़ाई, फिर भी मैदान पर...

संबंधित खबरें

खत्म हुई Virat Kohli और Naveen-ul-Haq की लड़ाई, फिर भी मैदान पर हुई जमकर मार-पिटाई

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ IPL 2023 के दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच हुआ मनमुटाव भी दूर हो गया है। दोनों खिलाड़ी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में याराना अंदाज में नजर आए। भले ही विराट कोहली और नवीन उल हक का मनमुटाव दूर हो गया, परंतु इसके बावजूद मैदान के भीतर फैंस में जमकर मारपीट हुई।

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अब तक जब भी नवीन-उल-हक मैदान में उतरे हैं। भारतीय फैंस नवीन-उल-हक को देखकर कोहली-कोहली के नारे लगाते हुए नजर आए हैं। भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ।फैंस ने नवीन-उल-हक का मजाक उड़ना शुरू कर दिया। लेकिन किंग कोहली फैंस की इस हरकत से खफा नजर आए। फिर बाद में रन चेज के दौरान विराट कोहली ने दिल्ली स्टेडियम में बैठे फैंस से इशारा करते हुए नवीन उल हक का मजाक न उड़ाने के लिए कहा। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया है।

फैंस एक बार फिर विराट कोहली के ऐसे जेस्चर पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे सिर्फ फैंस ही नहीं विराट कोहली के इस जेस्चर के नवीन-उल-हक भी कायल हो गए और उन्होंने विराट कोहली सीने से लगा लिया।

आपस में भिड़े फैंस

एक तरफ विराट कोहली और नवीन-उल-हक गले लग रहे थे।वहीं दूसरी तरफ भारत और अफ़ग़ानिस्तान के फैंस एक दूसरे से झगड़ते हुए नजर आए।भारत-अफगानिस्तान मुकाबले के दौरान दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में मौजूद भारतीय और अफ़ग़ानिस्तानी फैंस आपस में बुरी तरह मार पीट करने लगे।सोशल मीडिया पर मारपीट के इस वीडियो को देखकर कुछ फैंस का कहना है कि मैदान में नवीन-उल-हक और विराट कोहली दोस्त बन गए इसलिए यह फैंस लड़ रहे हैं।वहीं कुछ फैंस का यह भी कहना है कि यह विराट कोहली और गौतम गंभीर के फैंस हो सकते हैं। इसके अलावा एक फैन का यह भी कहना है कि ये लड़ाई विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के बीच हो रही है। फिलहाल अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

https://x.com/kunaldabas_/status/1712117911073259910?s=20

आपको बता दें, इस मैच के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक का बयान भी सामने आया है। उन्होंने विराट कोहली की सराहना की है और उनके फैंस के रिएक्शन को सकारात्मक तरीके से लेने की बात कही है।नवीन उल हक ने कहा कि,”विराट कोहली बहुत अच्छे इंसान हैं। दिल्ली उनका घरेलू मैदान है और लोगों ने अपने शहर के लड़के को सपोर्ट किया, इसलिए वे ‘कोहली, कोहली’ के नारे लगा रहे थे।”

इसके अलावा उन्होंने विवाद को खत्म करने के प्रकरण पर कहा कि,”विराट कोहली बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।हम दोनों ने हाथ मिलाया, मैदान पर जो कुछ भी हुआ वह मैदान के अंदर ही रहता है।हम दोनों ने हाथ मिलाया और कहा चलो इसे खत्म करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय