Homeworld cup 2023ICC ने श्रीलंका क्रिकेट को दी बड़ी राहत, निलंबन के बावजूद क्रिकेट...

संबंधित खबरें

ICC ने श्रीलंका क्रिकेट को दी बड़ी राहत, निलंबन के बावजूद क्रिकेट खेल सकेगी श्रीलंकाई टीम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने निलंबन के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट टीम को द्विपक्षीय सीरीज और ICC इवेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। मंगलवार को ICC ने श्रीलंका क्रिकेट के एक प्रतिनिधि के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया। आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बीते 10 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में राजनैतिक हस्तक्षेप की बात कहकर उसे सस्पेंड कर दिया था। तब ICC ने SLC को सस्पेंड करने को लेकर जारी एक बयान में कहा था कि, “श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का उल्लंघन किया है, विशेष रूप से श्रीलंका क्रिकेट को यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि उसके निजी मामलों में शासन, विनियमन या प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप न हो। इसलिए इसे अभी सस्पेंड किया जा रहा है।”

उस दौरान ICC ने अपने बयान में आगे कहा यह भी कहा था कि, “निलंबन की शर्तें ICC बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी।”

21 नवंबर यानी कल हुई बैठक के बाद यह पता चला कि, श्रीलंका द्विपक्षीय क्रिकेट और ICC दोनों प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा जारी रख सकता है, हालांकि SLC को मिलने वाली फंडिंग को ICC द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप श्रीलंका के हाथ से जनवरी और फरवरी 2024 में होने वाले ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी का अधिकार छीन लिया गया है। इसकी मेजबानी अब दक्षिण अफ्रीका के द्वारा की जाएगी।

बताते चलें कि, पिछले दिनों (वर्ल्ड कप के आयोजन के समय) श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के साथ खेल मंत्रालय ने क्रिकेट को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए अंतरिम क्रिकेट कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी के संचालन का जिम्मा श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को सौंपा गया था। इस राजनैतिक हस्तक्षेप के जबाव में ICC की तरफ से निलंबन का एक्शन लिया गया था। जिसे अब आंशिक रूप से हटा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय