HomeIPL 2024IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या? कप्तान बनाकर MI...

संबंधित खबरें

IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या? कप्तान बनाकर MI ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी!

हाल ही में हुए IPL 2024 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस ने सभी को चौंकाते हुए एक बड़ा निर्णय लिया था। जिसमें उन्होंने अपने पांच बार के ट्रॉफी विजेता कप्तान रोहित शर्मा को उनकी कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान बनाया था। फ्रेंचाइजी का यह निर्णय ना तो मुंबई इंडियंस के क्रिकेट फैंस को पसंद आया है और ना ही स्वयं रोहित के करोड़ों फैंस इसे पचा पा रहे हैं। परंतु अब जो खबर सामने आ रही है, वह मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या आगामी IPL 2024 सीजन से बाहर हो सकते हैं। BCCI के सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक BCCI से जुड़े सूत्र का कहना है कि, हार्दिक पांड्या की चोट अभी भी गंभीर है और अपनी इस चोट के चलते वह पूरे IPL टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका होगा।

आपको बता दें, टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पैर में चोट लगी थी। जब बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए वह गेंद को रोकने के प्रयास में लड़खड़ा कर गिर गए थे। चोट के चलते अभी तक हार्दिक पांड्या को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज उसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरा मिस करना पड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में भी हार्दिक पांड्या की वापसी मुश्किल नजर आ रही है।

दरअसल हार्दिक पांड्या पिछले दो IPL सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान हुआ करते थे। जहां उन्होंने अपनी टीम को IPL 2022 में खिताब भी दिलाया था। जबकि पिछले सीजन में वह रनर रहे थे। IPL 2024 के लिए हुए रिटेंशन के बाद हैरतअंगेज ढंग से हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। इसके बाद वह टीम के कप्तान भी बना दिए गए।MI में हार्दिक की वापसी और कप्तान बनाए जाने पर जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव नाराज बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय