HomeIPL 2024क्या अभी भी रोहित के पास MI छोड़ने का विकल्प मौजूद? फिर...

संबंधित खबरें

क्या अभी भी रोहित के पास MI छोड़ने का विकल्प मौजूद? फिर से खुलेगा ट्रेड विंडो!

IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन कल(19 दिसंबर) होना है। दुबई में होने वाले इस ऑक्शन के साथ आगामी सीजन की तस्वीरें बिल्कुल साफ हो जाएंगी। परन्तु इससे पहले लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। रोहित शर्मा के स्थान पर मुंबई इंडियंस ने धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान बनाया है। हैरतअंगेज ढंग से रोहित का कप्तानी छिना जाना है, क्रिकेट फैंस को रास नहीं आया है। कप्तानी में बदलाव के बाद मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, इस तरीके की कई अटकलें लगाई जा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।

दरअसल IPL 2024 के लिए ट्रेड विंडो 12 दिसंबर को ही बंद हो गया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान का ऐलान 12 दिसंबर के बाद किया है। हालांकि इसके बावजूद इस बात की संभावना है कि, रोहित शर्मा अगर किसी और टीम से खेलने की इच्छा रखेंगे तो उनकी यह मनोकामना इसी सीजन पूर्ण हो सकती है। क्योंकि 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले मिनी ऑक्शन के बाद 20 दिसंबर को ट्रेड विंडो एक बार फिर से खुल जाएगा। ऐसे मे यह संभव हो सकता है कि,रोहित शर्मा ट्रेड विंडो के जरिए किसी दूसरे टीम में शामिल हो जाएं। मतलब कि, अभी भी उनके लिए पूरी तरीके से दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।

हालांकि इस बात की संभावना बहुत कम नजर आती है, परंतु रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में दिल का इमोजी शेयर किया था। रितिका सजदेह ने जो दिल(इमोजी) शेयर किया था वह पीले रंग का था। जिससे क्रिकेट फैन इस बात का अनुमान लगा रहे थे कि, शायद रोहित चेन्नई सुपर किंग्स में चले जाएं।

इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यहां पर भी दावा किया जा रहा है कि, जब IPL की ट्रेडिंग विंडो ओपन थी, तब दिल्ली कैपिटल ने रोहित शर्मा को ट्रेडिंग के जरिए अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाने की इच्छा जताई थी। परंतु तब मुंबई इंडियंस इसके लिए तैयार नहीं था। परंतु अब आने वाले समय में रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस का रुख किस तरीके का रहने वाला है? यह देखना दिलचस्प होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय