Homeफीचर्डजश्न बना मातम..LIVE मैच में Cricketer की हुई मौत, वजह जानकार रह...

संबंधित खबरें

जश्न बना मातम..LIVE मैच में Cricketer की हुई मौत, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

जीत का जश्न बना..मातम का कारण..कर्नाटक के एक खिलाड़ी की Live मैच के दौरान जश्न मानते हुए..हुई मौत..!! टीम तो जीत गयी लेकिन उनका एक खिलाड़ी जिंदगी की जंग हार गया।

अब आखिर किस खिलाड़ी का Live मैच के दौरान निधन हुआ और क्या थी इस खिलाड़ी के मौत के पीछे की वजह आइए आपको बताते हैं..!!

दरअसल..बेंगलुरु में आयोजित एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच खेले गए मुकाबले में कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर होयसला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।

कैसे हुई होयसला की मौत?
• मैदान पर जीत का जश्न मनाने के दौरान के होयसला को सीने में तेज़ दर्द उठा।
• दर्द की वजह से होयसला मैदान पर ही बेहोश हो गए।
• ऑन साईट डॉक्टर्स ने होयसला को तुरंत ट्रीटमेंट दिया।
• होयसला को एंबुलेंस से बेंगलुरु के बॉरिंग हॉस्पिटल ले जाया गया।
• हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल..दिल का दौरा पड़ने से होयसला की रास्ते में ही मौत हो गई थी।
• अब होयसला का पोस्टमार्टम हो रहा है..और..होयसला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार अब हर कोई कर रहा है।

होयसला एक ऑलराउंडर थे, जो मिडिल ऑर्डर में बैटिंग किया करते थे। इसके अलावा वो तेज़ गेंदबाज़ी करते थे। होयसला अंडर-25 की कैटेगरी में कर्नाटक के लिए खेल चुके थे। इसके अलावा वह कर्नाटक प्रीमियर लीग का भी हिस्सा थे।

गौरतलब है कि..बॉरिंग हॉस्पिटल के डीन डॉ मनोज कुमार के मुताबिक, होयसला को मृत हालत में ही अस्पताल लाया गया था।

क्रिकेटर के निधन पर कर्नाटक सरकार के स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोशल मीडिया के ज़रिए संवेदनाएं व्यक्त की। दिनेश गुंडू राव ने लिखा, “एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के दौरान कर्नाटक के उबरते हुए क्रिकेटर और तेज़ गेंदबाज़..होयसला..के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। हार्ट अटैक से यवाओं की मौत की हाल की घटनाएं स्वास्थय जागरुकता की अहमियत और हृदय स्वास्थय के बारे में सतर्क रहने की ज़रूरत पर ज़ोर देती है।”

आपको बता दें..इससे पहले भी कई क्रिकेटर..क्रिकेट के मैदान पर अपनी जान गवां चुके हैं। कुछ खिलाड़ियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई तो वहीं कुछ की गेंद लगने से..!!

हम तो बस यही चाहते हैं..बस यही उम्मीद करते हैं..अब क्रिकेट के मैदान पर दोबारा कभी भी ऐसी घटना न हो। CricInformer की संवेदनाएं होयसला के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय