Homeफीचर्डकैप्टन कूल ने अपने बालों को दिया ग्लैमरस लुक, लोगों को याद...

संबंधित खबरें

कैप्टन कूल ने अपने बालों को दिया ग्लैमरस लुक, लोगों को याद आया T20 World Cup 2007 वाला माही

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहते हैं। परंतु उसके बावजूद उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी का हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक चिल्लाते हुए “आई लव यू माही भाई” कह रहा था।उस वीडियो की वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें वह अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

दरअसल कैप्टन कूल ने अपने हेयर स्टाइल को नया लुक दिया है।जो उनके पुराने रूप को सामने ला रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था तो वह लंबे बालों वाले खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे।इस बार फिर एम एस धोनी ने लम्बे बालों को सेट करवाकर उन्हें कलर कराया है, जिसके फोटोज अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के हेयर स्टाइलर आलिम हाकिम ने उनके साथ फोटो शेयर की है। जहां पूर्व दिग्गज एम एस धोनी ब्लैक रंग की टीशर्ट पहले, काला चश्मा लगाए डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस फोटो में अपने बालों को बांधे हुए दिख रहे हैं। कैप्टन कूल ने पिछले करीब 10 सालों से अपने बालों को छोटा ही रखा था। परंतु अब उन्होंने एक बार फिर से अपने पुराने रूप में आने का मन बना लिया है।

बताते चलें कि, महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट की तीन बड़ी ट्राफियां जीती हैं। उन्होंने बतौर कप्तान साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।हालांकि उन्होंने संन्यास लेने के बाद IPL खेलना जारी रखा है। IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में पांचवी बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिताब पर कब्जा जमाया था। संभवतः IPL 2024 उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट टूर्नामेंट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय