HomeIPL 2024IPL 2024 के Auction के लिए तैयार Rishabh Pant के फिटनेस को...

संबंधित खबरें

IPL 2024 के Auction के लिए तैयार Rishabh Pant के फिटनेस को लेकर आई बड़ी Update, स्टार विकेटकीपर ने तोड़ी चुप्पी और बताया…

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही IPL में वापसी करने वाले हैं। ऋषभ पंत के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ऋषभ पंत आज दुबई में होने वाले IPL 2024 के ऑक्शन टेबल पर बैठकर अपने टीम के खिलाड़ियों का चुनाव करने वाले हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब ऋषभ पंत नीलामी के दौरान ऑक्शन टेबल पर मौजूद रहेंगे। करीब 1 साल के बाद यह पहला मौका होगा जब उनके फैंस उन्हें लाइव देखेंगे। हालांकि वह बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए नजर आएंगे।

26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से पहले अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इंस्टाग्राम पर बताया कि,‘पहले की अपेक्षा मौजूदा समय में काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं 100% फिट होने के लिए अभी भी मेहनत कर रहा हूं। आशा है आगामी कुछ महीनों में टीम के साथ जुड़ सकूंगा।’

नीलामी में हिस्सा लेने को लेकर क्या बोले ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाने को लेकर काफी उत्सुक है। इसे उन्होंने अपने लिए एक नया अनुभव बताया है। पंत ने कहा कि,‘नीलामी में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्सुक हूं, क्योंकि यहां बैठकर खिलाड़ियों को चुनने का मुझे बिल्कुल अनुभव नहीं है। मेरे लिए यह कार्य बिल्कुल नया है।’

इस दौरान ऋषभ पंत ने अपने फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी है। पंत ने आगे कहा कि, ‘पिछले कुछ महीने मेरे लिए काफी कठिन रहे। इस बीच लोगों का मुझे खूब प्यार मिला। चोटिल होने के बाद जब आप परेशान होते हैं और ऐसी स्थिति में फैंस और आस-पास के लोगों से जब आपको सहानभूति मिलती है,तो आपको दिमागी तौर पर सुकून मिलता है।’

कार हादसे का हुए थे शिकार

आपको बता दें कि, ऋषभ पंत के साथ साल 2022 के अंत में एक बड़ा कार हादसा हो गया था। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि वह मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे। कार एक्सीडेंट के चलते ऋषभ पंत पिछले करीब 1 साल से क्रिकेट से दूर रहे हैं। इस दौरान उन्हें WTC फाइनल, वनडे वर्ल्ड कप 2023, IPL 2023 और एशिया कप 2023 जैसे कई बड़े टूर्नामेंट मिस करने पड़े हैं। हालांकि अब ऋषभ पंत की फिटनेस में काफी सुधार हो गया है, उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स और उन्हें खुद IPL के इस सीजन में वापसी की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय