HomeIPL 2024IPL 2024 Auction:गौतम गंभीर ने KKR थिंक टैंक के साथ की बैठक,इस...

संबंधित खबरें

IPL 2024 Auction:गौतम गंभीर ने KKR थिंक टैंक के साथ की बैठक,इस प्लेयर को हरहाल में खरीदने की होगी कोशिश!

IPL 2024 का मिनी ऑक्शन कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। आज दोपहर 1:00 बजे से दुबई में खिलाड़ियों की मंडी सजने वाली है। इस बार के ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ी नीलामी की प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं। जिसमें 214 भारतीय खिलाड़ी तथा 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। IPL 2024 के इस ऑक्शन में प्रतिभाग करने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास 77 स्लॉट भरने का विकल्प मौजूद है। जिसमें से अधिकतम 30 स्लॉट्स विदेशी खिलाड़ियों के द्वारा भरे जा सकते हैं। इन सब के बीच सभी फ्रेंचाइजियों ने ऑक्शन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

इसी क्रम में ट्रॉफी पर दो बार कब्जा जमाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी, किस खिलाड़ी के ऊपर सबसे अधिक रुपए की बोली लगानी है? इसको लेकर एक मंथन किया है। जिसका नेतृत्व टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के द्वारा किया गया है। गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के थिंक टैंक बैठक का नेतृत्व किया। जिसमें KKR के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित, सहायक कोच अभिषेक नायर और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर मौजूद रहे। जहां ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी ने अपनी रणनीतियां तय की।

दरअसल गौतम गंभीर की हाल ही में उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स में बतौर मेंटर वापसी हुई है। इससे पहले गौतम गंभीर LSG को अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए अपने पुराने कप्तान श्रेयस अय्यर पर फिर से भरोसा जताया है,जो चोट के चलते पिछले सीजन में नहीं खेल सके थे। पिछले सीजन में KKR की कप्तानी नितीश राणा के द्वारा की गई थी।

इस मीटिंग में कौन सी चीजें तय हुई थी, यह तो ऑक्शन के बाद ही पता चल पाएगा। परंतु उससे पहले आइए एक नजर डालने की कोशिश करते हैं, कि कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा जरूरते क्या हो सकती है? इस ऑक्शन में KKR की नजरें सबसे पहले तेज गेंदबाजों पर होंगी। क्योंकि इस फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाजी डिपार्मेंट में शार्दुल ठाकुर और लॉकी फर्गुसन को रिलीज कर दिया था। ऐसे में KKR का तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। KKR इस ऑक्शन में पैंट कमिंस, गेराल्ड कोएट्जी मिचेल स्टार्क में से किसी एक को जरूर अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास पर्स में 32.7 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में वह बड़ी बोली लगाने का माद्दा रखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय