HomeIPL 2024IPL 2024 शुरू होने से पहले विस्फोटक अंदाज में नजर आए माही,...

संबंधित खबरें

IPL 2024 शुरू होने से पहले विस्फोटक अंदाज में नजर आए माही, कैप्टन कूल ने की चौके-छक्के की बारिश

IPL 2024 का आगाज आगामी 22 मार्च से होने के आसार हैं। इस मेगा इवेंट का इस बार 17वां संस्करण खेला जाना है। जिसके शेड्यूल का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। परंतु ऑक्शन के बाद सभी टीमें तैयार हो गई है, और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी आगामी सीजन को खेलने के लिए अपने बल्ले को धार देना शुरू कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना प्रैक्टिस स्टार्ट कर दिया है, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां महेंद्र सिंह धोनी 42 की उम्र में 18 वाले जोश के साथ बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जमकर चौके-छक्के लगाने की प्रैक्टिस की।

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1744902663735746966?s=20

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ऐसे क्रिकेटर थे। जो घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वह लगातार लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहते हैं। परन्तु जब IPL शुरू होने को होता है, तो उससे कुछ महीने पहले वह मैदान पर वापसी करते हैं। उनका महज कुछ महीने का प्रैक्टिस उनके लिए वरदान साबित होता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अगुवाई में अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया है। जिस कारण CSK ने उन्हें आगामी सीजन के लिए एक बार फिर से बतौर कप्तान रिटेन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि, IPL 2024 माही का आखिरी IPL होगा‌। पिछले सीजन उनकी फ्रेंचाइजी ने खिताब जरूर जीता था। ‌लेकिन वह घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन अधिक बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। परन्तु बतौर कप्तान उन्होंने बड़ा इम्पैक्ट डाला था।

IPL 2023 के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। जिससे वह अब पूरी तरीके से उबर चुके हैं। ऐसे में उनके क्रिकेट फैंस इस बार उनसे हेलिकॉप्टर शॉट की उम्मीद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय