HomeUncategorizedBCCI ने किया Annual Contract का ऐलान, इन 17 महिला क्रिकेटरों को...

संबंधित खबरें

BCCI ने किया Annual Contract का ऐलान, इन 17 महिला क्रिकेटरों को मिली जगह

BCCI ने भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम के एनुअल कांट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल 17 महिला क्रिकेटरों को जगह दी गई है। इन खिलाड़ियों को तीन ग्रेड में बांटा गया है। जिसमें ग्रेड A,B और C शामिल है। तीनों ग्रेड के लिए अलग-अलग मूल्य निर्धारित किए गए हैं। ग्रेड A में कप्तान हरमनप्रीत कौर,स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को भी जगह दी गई है। जबकि ग्रेड B में पांच महिला खिलाड़ी तथा ग्रेड C में कुल 9 महिला क्रिकेटर शामिल है।

BCCI द्वारा जारी सेंट्रल कांट्रैक्ट के हिसाब से ग्रेड A में स्थान बनाने वाले क्रिकेटरों को सालाना 50 लाख रुपए की रकम मिलेगी। ग्रेड B में शामिल पांच खिलाड़ियों को सालाना 30लाख रूपए की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेड C में शुमार 9 महिला खिलाड़ियों को 10लाख रूपए की फीस दी जाएगी।

बड़े बदलाव

पिछले साल BCCI द्वारा जारी किए गए सेंट्रल कांट्रैक्ट में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। राजेश्वरी गायकवाड़ को इस वर्ष ग्रेड A से ग्रेड B में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि गेंदबाज पूनम यादव को इस साल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। वही ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ग्रेड B से ग्रेड C में पहुंच गई है।

BCCI द्वारा जारी एनुअल कांट्रैक्ट 2022-23 में शामिल महिला क्रिकेटरों की लिस्ट

ग्रेड A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा।

ग्रेड B: रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, राजेश्वरी गायकवाड़।

ग्रेड C: मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबबिनेनी मेघना, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय