Homeफीचर्डAsia Cup 2023: फाइनल मुकाबले से पहले मेजबान श्रीलंका को लगा बड़ा...

संबंधित खबरें

Asia Cup 2023: फाइनल मुकाबले से पहले मेजबान श्रीलंका को लगा बड़ा झटका,8 विकेट चटकाने वाला स्टार स्पिनर हुआ चोटिल

17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेम दास स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। बृहस्पतिवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। फाइनल मुकाबले में जाने से पहले श्रीलंका के लिए दुखद तो वहीं भारत के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। दरअसल श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर महीश तीक्ष्णा चोटिल हो गए हैं।महीश तीक्ष्णा की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है। जिसके चलते भारत के खिलाफ उनके खेलने पर अब संशय नजर आ रहा है। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

श्रीलंका क्रिकेट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,”महीश तीक्ष्णा की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है।उनकी स्थिति का पूरी तरह आकलन करने के लिए कल उनका स्कैन कराया जाएगा।तीक्ष्णा को चोट तब लगी जब वह श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच चल रहे खेल के दौरान फील्डिंग कर रहे थे।”

https://x.com/OfficialSLC/status/1702376173643464779?s=20

बताते चलें कि,महीश तीक्ष्णा ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच के दौरान कुल 9 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 42 रन खर्च करते हुए एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।महीश तीक्ष्णा जब अपनी टीम के लिए 35वां ओवर फेंक रहे थे, उस दौरान वह संघर्ष करते हुए नजर आए। तब ऐसा लगा कि उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। इसके आगे वह 39वें ओवर में सपोर्ट स्टाफ की मदद से वे मैदान से बाहर चले गए और वापस फील्डिंग या गेंदबाजी के लिए नहीं लौट सके।

एशिया कप 2023 में अभी तक अपनी टीम की तरफ पांच मुकाबले खेलते हुए महीश तीक्ष्णा ने 29.13 की औसत से 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस टूर्नामेंट में वह श्रीलंका की तरफ से मथीशा पथिराना(11विकेट ) और दुनिथ वेल्लालागे(10 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट चटकाने वाल गेंदबाज हैं। ऐसे में यदि वह भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाते हैं तो यह श्रीलंका के लिए बड़ा झटका होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय