Homeफीचर्डHappy Birthday Kuldeep Yadav:आत्महत्या करने के ख्याल से लेकर क्रिकेट जगत में...

संबंधित खबरें

Happy Birthday Kuldeep Yadav:आत्महत्या करने के ख्याल से लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने तक का सफर…, कहानी चाइनामैन की

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव आज 29 साल के हो चुके हैं। आज ही के दिन 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में उनका जन्म हुआ था, उनका जन्म तो उन्नाव में हुआ लेकिन उनका लालन-पालन कानपुर में हुआ। उनके पिता राम सिंह यादव एक कारोबारी है। जो एक ईंट भट्टे के मालिक हैं और उनकी माँ उषा यादव घर के काम-काज करती हैं। कुलदीप एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का सपना था कि,कुलदीप एक क्रिकेटर बने और टीम इंडिया के लिए खेलें।

अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए कुलदीप ने क्रकेट में रुचि लेना शुरू कर दिया। अपने शुरुआती दिनों में कुलदीप पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की तरह एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे, परन्तु बीच में उनके खेल के जीवन में एक ऐसा मोड़ आया,जिसने उन्हें एक स्पिनर बनने की तरफ अग्रसर कर दिया। दरअसल उनकी लम्बाई अच्छी होने के कारण उनके कोच कपिल पांडे ने उन्हें बांए हाथ से गेंद फेंककर स्पिन गेंदबाज बनने की सलाह दी। अपने कोच की सलाह पर वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए और अब वह चाइनामैन गेंदबाज के रूप में मशहूर हैं।

अब आपके मन में सबाल उठ रहा होगा कि, आखिर इन्हें चाइनामैन क्यों कहा जाता है? तो आइये यह भी जान लेते हैं-

अक्सर यह शब्द (चाइनामैन) उन व्यक्तियों के लिए प्रयोग किया जाता है, जो बतौर स्पिन गेंदबाज,अपने बाएं हाथ की अंगुलियों के बजाय अपनी कलाई के जरिए बॉल को घुमाते हैं, इसलिए कुलदीप यादव को भी चाइनामैन कहा जाने लगा और वह इस नाम से मशहूर भी हो गए।

कुलदीप के मन में क्यों आया था आत्महत्या का ख्याल?

आज से तकरीबन 16 साल पहले जब वह मात्र 13 साल के थे। तब उनके जीवन में कुछ ऐसे क्षण आए, जिनके चलते वह अपने जीवन की विपरीत घड़ियों से जूझ रहे थे और उनका सपना टूटता हुआ नजर आ रहा था। वह उस समय आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगे थे,ऐसा होने के पीछे का कारण यह था कि,लाख प्रयासों के बावजूद उनका चयन अंडर- 15 टीम मे नहीं हो सका, जिससे वह निराश हो गए और खेल से उनका मुख मुड़ने लगा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उनकी मेहनत भी रंग लाई। कुछ ही सालों में उनकी किस्मत बदल गई। और अब नतीजे आपके सामने हैं।

आइये कुलदीप यादव के जीवन में आए कुछ उतार-चढ़ावों पर भी चर्चा कर लेते हैं। जब विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कुलदीप ने हार नहीं मानी और मेहनत करते गए। तब उनकी किस्मत चमक उठी और उनकी मेहनत रंग लाई।

कुलदीप के जीवन के कुछ उतार-चढ़ाव:-

  • साल 2012 में जब कुलदीप 17 साल के थे, तब उन्हें अंडर-19 टीम में चुन लिया गया। हालांकि, उनका चयन अंडर-19 विश्व कप के लिए नहीं हो सका।
  • कुलदीप को IPL के 2012 सीजन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, लेकिन बदकिस्मती से उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।
  • साल 2014 में ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ जब हैट्रिक लिया गया। तब उसी दौरान वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुलदीप यादव को 2014 आईपीएल सीजन के दौरान 40 लाख रुपये में खरीदा और कुलदीप 8 सालों तक केकेआर से जुडे रहे। इसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपए देकर, IPL 2022 की मेगा ऑक्शन के दौरान अपना हिस्सा बना लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय