IPL 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। इस ऑक्शन के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण की तस्वीरें साफ हो जाएंगी। ऑक्शन के माध्यम से IPL की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। पिछले साल हुए कार एक्सीडेंट के चलते टीम के कप्तान ऋषभ पंत पूरे सीजन से बाहर रहे थे। इस संस्करण में उनके वापसी की उम्मीद है। परंतु उससे पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स बड़े बदलाव के साथ ऑक्शन में उतरने वाली है।
दरअसल 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन के दौरान ऋषभ पंत भी मौजूद रहने वाले हैं। उनकी मौजूदगी एक खिलाड़ी के रूप में नहीं है, जिनपर सभी फ्रेंचाइजियां बोली लगाएगी,बल्कि वह दिल्ली कैपिटल्स के ऑक्शन टेबल पर मौजूद रहने वाले हैं। ताकि बतौर कप्तान वह अपनी देखरेख में एक अच्छी टीम का चयन कर सके। दरअसल ऑक्शन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के पास 9 स्लॉट उपलब्ध है। जिन्हें भरने के लिए वह बोली लगाने वाले हैं। इसमें ऋषभ पंत की फ्रेंचाइजी 4 विदेशी खिलाड़ियों पर भी बोली लगा सकती हैं। DC के पास पर्स में 28.95 करोड़ रुपए बचे हैं।
आपको बता दें कि, ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में पिछले सीजन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया था। डेविड वार्नर की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मुकाबले खेले थे। जिसमें से उसे महज 5 मैचों में जीत मिली थी,10 अंकों के साथ उसने अंक तालिका में नीचे से दूसरे पायदान पर अपना सफर खत्म किया था।
वहीं ऋषभ पंत की बात करें, तो वह इस वक्त NCA में हैं,जहां वह रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। हाल ही में ऋषभ पंत को लेकर जानकारी देते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने बताया था कि, उन्हें उम्मीद है कि वह IPL 2024 शुरू होने तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि, ऋषभ पंत IPL 2024 खेल पाते हैं या फिर नहीं?
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, ललित यादव, खलील अहमद, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल।