Homeफीचर्ड12 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में किया डेब्यू, अंडर-19 में...

संबंधित खबरें

12 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में किया डेब्यू, अंडर-19 में टीम इंडिया के लिए बिखेरा था जलवा

बिहार के लिए विभव सूर्यवंशी नामक एक युवा क्रिकेटर नेम फर्स्ट क्लास डेब्यू किया है। विभव ने डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया है। क्योंकि उनकी उम्र अभी महज 12 साल 284 दिन है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलने वाले 7वें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर अलीमुद्दीन हैं, जिन्होंने राजपूताना बनाम बडौदा मैच में प्रतिभाग किया था। उस दौरान उनकी उम्र मार्च 12 साल 73 दिन थी। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साल 1942-43 में खेला गया था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के मामले में एसके बोस दूसरे नंबर पर है। उन्होंने बिहार बनाम असम मुकाबले में 12 साल 76 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। यह मैच 1959-60 में खेला गया था। वहीं तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के आकिब जावेद हैं, जिन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच 1984-85 में 12 साल 76 दिन की उम्र में खेला था। यह तीन नाम टॉप 3 में शामिल हैं।

हालांकि अपने डेब्यू के साथ ही विभव सूर्यवंशी विवादों में भी घिर गए हैं। क्योंकि जिस 12 वर्ष से विभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा हो रही है, उनको लेकर एक हैरतअंगेज जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि, उनकी वास्तविक उम्र 14 वर्ष है। परन्तु BCCI के रिकॉर्ड और जन्म प्रमाण पत्र से पता चलता है कि, वह 12 साल के हैं। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में पिछले वर्ष खुद यह खुलासा किया था कि,नवंबर 2023 में वहां 14 साल के हो जाएंगे। ऐसे में इस मामले को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

फिलहाल विभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें, तो वह इंडिया B के लिए अंडर-19 खेल चुके हैं, बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 मुकाबले में उन्होंने 75 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय