Homeworld cup 2023World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने ढहा दी लंका,तीन बल्लेबाजों ने मिलकर...

संबंधित खबरें

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने ढहा दी लंका,तीन बल्लेबाजों ने मिलकर की ऐसी कुटाई,सबसे तेज शतक, एक पारी में सर्वाधिक रन….., टूट गए दर्जनों रिकॉर्ड

वनडे विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 428 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।जो क्रिकेट इतिहास में वर्ल्ड कप के दौरान किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए विशालकाय स्कोर को हासिल करने में रस्सी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक ने अहम भूमिका निभाई। तीनों बल्लेबाजों ने शतक जड़कर श्रीलंका को बैकफुट पर ढकेल दिया। जबकि अंत में डेविड मिलर ने भी जमकर कुटाई की।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर एडेन मार्कराम ने महज 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जिसके बाद मार्कराम के नाम विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।मार्कराम ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान 54 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए। उनकी इस आतिशी पारी में 14 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं। मार्कराम ने 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में आयरलैंड के लिए केविन ओ’ब्रायन के द्वारा 50 गेंदों में बनाए गए शतक को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने 2015 वनडे विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों में शतक जड़ा था।एडेन मार्कराम ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के इस धमाकेदार प्रदर्शन से कई और रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं।

वनडे विश्व कप(टीम) में सर्वोच्च स्कोर

428/5 – दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*

417/6 – ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान, पर्थ 2015

413/5 – भारत vs बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007

411/4 – दक्षिण अफ्रीका vs आयरलैंड, कैनबरा 2015

408/5 – दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015

वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 400+ टीम स्कोर

दक्षिण अफ़्रीका-3 बार

भारत-1 बार

आस्ट्रेलिया-1 बार

वनडे में सर्वाधिक 400+ टीम स्कोर

दक्षिण अफ़्रीका-8 बार

भारत-6 बार

इंग्लैंड-5 बार

ऑस्ट्रेलिया-2 बार

श्रीलंका-2 बार

वनडे विश्व कप में श्रीलंकाई गेंदबाज द्वारा लुटाए गए सर्वाधिक रन:

95 रन- मथीशा पथिराना vsदक्षिण अफ्रीका, दिल्ली 2023*

91रन – अशांथा डी मेल vs वेस्टइंडीज, कराची 1987

88 रन – नुवान प्रदीप vs ऑस्ट्रेलिया, द ओवल 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय