Homeफीचर्डवर्ल्ड कप 2011 के विनिंग Six पर बनेगा स्मारक, MCA ने MS...

संबंधित खबरें

वर्ल्ड कप 2011 के विनिंग Six पर बनेगा स्मारक, MCA ने MS Dhoni को दिया खास तोहफा

भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप में जीत दर्ज किए 12 वर्ष बीत चुके हैं। साल 2011 में भारत के घरेलू मैदान पर आयोजित वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जबरदस्त छक्का लगाकर भारतीय टीम को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाया था। महेंद्र सिंह धोनी के सिक्स की गूंज आज भी भारतीय प्रशंसकों के कानों में सुनाई पड़ती है। इसके अलावा वह लम्हा जी प्रत्येक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर देता है।

2 अप्रैल को साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में मिली जीत की 12 वीं वर्षगांठ मनाई गई है। इसी उपलक्ष्य में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने खास तरीके से महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित करने का फैसला किया है।

विनिंग सिक्स पर बनेगा स्मारक

साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलाशेखरा की गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाकर भारत को ट्रॉफी दिलाई थी। धोनी द्वारा हिट की गई वह गेंद जिस सीट पर गिरी थी। उस सीट को महेंद्र सिंह धोनी का नाम दिए जाने का फैसला किया गया है।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक बयान में कहा कि,”MCA ने आज स्टेडियम में अदंर उस सीट को एमएस धोनी का नाम देने का फैसला किया है, जहां पर कैप्टन कूल ने साल 2011 वर्ल्ड कप में विनिंग सिक्स लगाया था। हम धोनी से उस जगह का उद्घाटन करने के लिए स्टेडियम में आने का अनुरोध करेंगे और उस दौरान उन्हें एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा।

धोनी की दमदार पारी

गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए थे। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के तीन बल्लेबाज महज 114 रनों पर पवेलियन लौट गए थे। तभी महेंद्र सिंह धोनी ने आगे आकर बल्लेबाजी की कमान संभाली और 79 गेंदों पर 91 रनों की शानदार पारी खेलकर 1983 के बाद दूसरी बार भारत को वनडे वर्ल्ड कप दिला दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय