HomeIPL 2024क्या IPL 2024 खेल पाएंगे ऋषभ पंत? दिल्ली कैपिटल्स ने दी बड़ी...

संबंधित खबरें

क्या IPL 2024 खेल पाएंगे ऋषभ पंत? दिल्ली कैपिटल्स ने दी बड़ी अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम और IPL की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल पिछले वर्ष के दिसंबर माह के अंत में कार दुर्घटना के शिकार हुए टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी होने वाली है। ऋषभ पंत पिछले एक साल से क्रिकेट दूर रहें हैं। कार एक्सीडेंट के चलते उन्हें IPL 2023 ,WTC का फाइनल व World Cup 2023 ..,जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से दूर रहना पड़ा है। इस दौरान भारत के क्रिकेट फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे थे।

परन्तु अब वह इन्तजार खत्म हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत IPL 2024 में न सिर्फ बतौर खिलाड़ी वापसी करने वाले हैं, बल्कि वह टीम की अगुवाई भी करेंगे। पिछले सीजन में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर ने टीम की कमान संभाली थी। परन्तु टीम का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा था।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत 2024 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए वापसी करेंगे। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि, जहां तक कीपिंग की बात है तो पंत अभी भी अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकते हैं। परन्तु यादि वह मैदान पर रहने और बल्लेबाजी करने के लिए फिट हो जाते हैं,तो एक इम्पैक्ट खिलाड़ी (12 वें प्लेयर) के रूप में खेल सकते है। परन्तु दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद है कि,वह टीम के नेतृत्व के लिए तबतक तैयार हो जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारियों की माने तो ऋषभ पंत को फरवरी 2024 के अंत तक अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने की उम्मीद है। वर्तमान में वह अपनी वापसी के लिए रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहें है,वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में है। हालांकि, अगर पंत टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाने के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें मंजूरी की जरूरत होगी।

बताते चलें कि, IPL 2023 के पूरे सीजन के दौरान ऋषभ पंत की कमी महसूस हो रही थी। डेविड वार्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन औसत दर्जे का प्रदर्शन किया था। वे 14 में से सिर्फ 5 मैच जीतने में सफल रहे थे, और अंक तालिका में नौवें पायदान पर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय