Homeफीचर्डक्या IPL 2024 खेल पाएंगे ऋषभ पंत ? DC के क्रिकेट निदेशक...

संबंधित खबरें

क्या IPL 2024 खेल पाएंगे ऋषभ पंत ? DC के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने किया स्पष्ट

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेट के बाद पिछले कुछ महीनों में शानदार रिकवरी किया है। गंभीर चोट के बाद ऋषभ पंत ने अब दोबारा क्रिकेट मैदान पर वापसी का मन बना लिया है। उन्होंने हाल ही में कोलकाता में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया है,परन्तु वह IPL के अगले सीजन के लिए ट्रेनिंग नही करने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के फिटनेस को लेकर अपडेट दी है। सौरव गांगुली ने यह बताया है कि,वह इस समय अच्छी स्थिति में हैं। इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट फैंस के सबसे बड़े सवाल,क्या ऋषभ पंत IPL 2024 खेल पाएगें ? इसका जबाव भी दे दिया है।

सौरव गांगुली ने इंडिया टूडे से बातचीत करते हुए कहा कि, “ऋषभ पंत अच्छी स्थिति में हैं। वह अगले सीजन से खेलेंगे। पंत अभी अभ्यास नहीं करेंगे। वह हमारे साथ 11 नवंबर तक यहां हैं। हमने आगामी नीलामी को देखते हुए पंत के साथ टीम के बारे में चर्चा की। टीम का कप्तान होने के कारण हमारा उनसे चर्चा करना जरूरी है।”

आपके बता दें, ट्रेनिंग कैंप में नजर आए ऋषभ पंत पूरी तरीके से आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे थे। हांलाकि उन्हें घुटने पर स्ट्रैप लगाए हुए देखा गया था। परन्तु फिर भी यह कहा जा सकता है कि,वह अब फुल फिटनेस हासिल करने की तरफ अग्रसर हैं। गौरतलब है कि,ऋषभ पंत को लेकर पिछले दिनों यह जानकारी सामने आई थी,कि वह जनवरी 2024 में आयोजित होने वाले भारत बनाम इंग्लैड टेस्ट सीरीज तक वापसी कर लेंगे। ऋषभ पंत अब काफी एक्टिव नजर आ रहें हैं। हाल ही उन्हें अक्षर पटेल के साथ तिरूपति बालाजी मंदिर में भी देखा गया था।

बताते चलें कि, ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को अपने घर लौटते समय दिल्ली-उत्तराखंड हाईवे पर कार दुर्घटना के शिकार हुए थे। इस दुर्घटना में उनकी पूरी कार बुरी तरीके से जल गई थी। वह झुलसने से बाल-बाल बचे थे। परन्तु चोटिल होने से अपने-आप को नहीं बचा पाए थे। ऋषभ पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। हाल के कुछ टूर्नामेंट मे टीम इंडिया को ऋषभ पंत की कमी महसूस हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय