Homeफीचर्डMS Dhoni, Rohit Sharma या Virat Kohli कौन है IPL इतिहास...

संबंधित खबरें

MS Dhoni, Rohit Sharma या Virat Kohli कौन है IPL इतिहास का No.1 कप्तान?

दुनिया के किसी भी खेल में, दुनिया के किसी भी टूर्नामेंट में, दुनिया की किसी भी सीरीज में, टीम को चैंपियन बनाने में कप्तान की भूमिका सबसे अहम होती है। कप्तान के फैसले और कप्तान की समझदारी के दम पर टीम सफलता हासिल करती हैं, नई बुलंदियों तक पहुँचती है। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में ऐसे ही 5 कप्तानों के बारें में बताने जा रहें जिन्होंने IPL के इतिहास में अपनी टीम को कई खिताब जिताए हैं और नई बुलंदियों पर पहुँचाया है।

  1. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni – CSK)
    पहले नंबर पर हैं CSK के Thala, CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL का खिताब जीता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और साल 2023 में आईपीएल ट्रॉफियां जीती हैं। आपको बता दें, CSK के अलावा महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के भी कप्तान रह चुके हैं।
  2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma – MI)
    दूसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने भी पांच बार IPL का टाइटल अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनीं थी। लेकिन, IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के पास नहीं हैं। इस बार हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई इंडियंस छठा खिताब को जीतना चाहेगी।
  3. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir- KKR)
    तीसरे नंबर पर हैं गौतम गंभीर। गंभीर गंभीर ने अपनी कप्तानी में KRR को 2 बार 2012 और 2014 में IPL का खिताब जिताया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी भी करी है।
  4. डेविड वॉर्नर (David Warner – SRH)
    चौथे नंबर पर हैं डेविड वॉर्नर। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में IPL का खिताब जीता था। डेविड वॉर्नर अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। डेविड वॉर्नर ने पिछले साल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली टीम की कमान संभाली थी।
  5. विराट कोहली (Virat Kohli- RCB)
    पांचवे नंबर पर हैं विराट कोहली। विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता। विराट कोहली की कप्तानी में भले ही RCB कोई खिताब नहीं जीत पाई हो, लेकिन RCB ने कई बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई जरूर किया। यह विराट कोहली की कप्तानी का ही असर था कि, सोशल मीडिया पर RCB दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीमों में से एक है। यह विराट कोहली की कप्तानी का ही असर था कि, RCB इतनी बड़ी टीम बन पाई। कई बार ट्राफी नहीं, इम्पैक्ट भी बहुत महत्त्व रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय