Homeफीचर्डकौन हैं पकिस्तान को हराने वाले दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, जानिए...

संबंधित खबरें

कौन हैं पकिस्तान को हराने वाले दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, जानिए क्या है भारत से कनेक्शन?

वर्ल्ड कप 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला शुक्रवार को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान पर 1 विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने जैसे ही पाकिस्तान को हराया। केशव महाराज ने भगवान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने इस जीत को भगवान को समर्पित भी कर दिया। केशव महाराज ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, “भगवान पर मैं भरोसा करता हूं और हमारे खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। तबरेज शम्सी और एडन मार्करम ने जबरदस्त खेल दिखाया,जय श्री राम।”

दरअसल केशव महाराज वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान की हार की कहानी लिखी। केशव महाराज ने भले ही पाकिस्तान के खिलाफ 21 गेंद में नाबाद 7 रन की पारी खेली हो। लेकिन इस जीत का हीरो केशव महाराज को ही बताया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि जब दक्षिण अफ्रीका के सारे बल्लेबाज आउट हो गए थे, तो केशव अकेले पिच पर डटे हुए थे। इतनी दबाव वाली स्थिति में वह काफी कूल नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी नर्व पर कंट्रोल रखा और साउथ अफ्रीका को मैच जिताया। ऐसे में लोगों के भीतर यह जानने की जिज्ञासा है कि, आखिर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के गेंदबाज केशव महाराज का भारत से क्या कनेक्शन है?

कौन हैं केशव महाराज?

अब सवाल यह है कि केशव महाराज कौन हैं? और उनका भारत से क्या खास नाता है। आइए केशव महाराज के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं…

• 33 साल के केशव महाराज भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं।
• केशव महाराज एक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं, साथ ही ठीक-ठाक बल्लेबाजी करना जानते हैं।
• केशव महाराज के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे।
• इस बात का खुलासा खुद केशव के पिता आत्मानंद महाराज ने किया।
• आत्मानंद महाराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पूर्वज 1874 के आसपास सुल्तानपुर छोड़कर दक्षिण अफ्रीका नौकरी की तलाश में आ गए थे।
• केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका में रहकर भी अपने हिंदू रीति रिवाजों को नहीं छोड़ा।
• केशव महाराज पूरी तरह से हिंदू धर्म को फॉलो करते हैं। वह हिंदू देवी देवताओं की पूजा-अर्चना भी करते हैं।
• इतना ही नहीं उन्हें जब भी भारत आने का मौका मिलता है तो वह यहां आकर मंदिर में दर्शन भी करते हैं।
• ऐसा बताया जाता है कि केशव महाराज हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं।
• केशव महाराज के बल्ले पर ओम(ॐ)लिखा रहता है।
• कई बार केशव महाराज के बल्ले पर ओम (ॐ)का स्टिकर देखा गया है।

केशव महाराज का क्रिकेट करियर

अब अगर केशव महाराज के अब तक के क्रिकेट करियर की बात करें, तो केशव महाराज ने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 49 टेस्ट, 36 वनडे और 26 T-20 खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 158, वनडे में 44 तो T-20 में 22 विकेट दर्ज हैं। वहीं बैंटिंग की बात करें तो टेस्ट में केशव महाराज ने 1129 रन, वनडे में 202 और T-20 में 78 रन बनाए हैं। केशव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 5 अर्धशतक भी ठोके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय