Homeफीचर्डक्रिकेट जगत में आया भूचाल,श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ICC ने किया सस्पेंड,टी-20...

संबंधित खबरें

क्रिकेट जगत में आया भूचाल,श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ICC ने किया सस्पेंड,टी-20 वर्ल्ड खेलना हुआ मुश्किल?

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। श्रीलंका की टीम ने 9 मुकाबले में से केवल दो मैचों में जीत दर्ज करने के साथ इस मेगा इवेंट को समाप्त किया है। वह सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई है। श्रीलंका के वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में भूचाल आ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने SLC को सस्पेंड कर दिया है।

ICC ने SLC को सस्पेंड करने को लेकर शुक्रवार रात जारी एक बयान में कहा कि, “श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का उल्लंघन किया है, विशेष रूप से श्रीलंका क्रिकेट को यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि उसके निजी मामलों में शासन, विनियमन या प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप न हो। इसलिए इसे अभी सस्पेंड किया जा रहा है।”

ICC ने अपने बयान में आगे कहा कि, “निलंबन की शर्तें ICC बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी।”

आपको बता दें, ICC बोर्ड की बैठक आगामी 21 नवंबर को होने वाली है, जिसके बाद भविष्य की कार्रवाई क्लियर होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि, श्रीलंका जनवरी और फरवरी 2024 में ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। इसको लेकर भी अब असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम प्रतिभाग कर पाएगी या फिर नहीं? इस सवाल ने भी क्रिकेट फैंस की चिंताए बढ़ा दी है। क्योंकि सदस्यता रद्द होने के बाद श्रीलंका को ICC के हर इवेंट से बाहर ही रखा जाएगा।

बताते चलें कि, पिछले दिनों श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के साथ खेल मंत्रालय ने क्रिकेट को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए अंतरिम क्रिकेट कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी के संचालन का जिम्मा श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को सौंपा गया था। इस राजनैतिक हस्तक्षेप के जबाव में ICC की तरफ से यह एक्शन लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय