Homeफीचर्डIPL 2024 के सबसे महंगे कप्तान का हुआ ऐलान! MS Dhoni का...

संबंधित खबरें

IPL 2024 के सबसे महंगे कप्तान का हुआ ऐलान! MS Dhoni का गिरा दाम, जाने सभी फ्रेंचाइजी के कप्तान की तनख्वाह

IPL 2024 का आगाज होने में कुछ दिनों का समय शेष है, इस दौरान कुल 10 फ़्रेंचाइज़ी भाग लेंगी, मुकाबले के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी कमर कस चुकी हैं। अभी जो IPL 2024 को लेकर अपडेट सामने आ रही है, उसके अनुसार सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने कप्तान की तन्ख्वाह का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी पर नजर डाली तो पाया कि इनकी कीमत अन्य कप्तानों के मुकाबले काफी कम हो चुकी है, आइये जानते हैं कि सबसे महंगे और सबसे सस्ते कप्तान कौन और किस फ्रेंचाइजी के हैं।

दरअसल, अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके माही ने अभी घरेलू क्रिकेट IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलना जारी रखा है, अभी हाल ही में सभी टीमों ने अपने कप्तानों की तन्ख्वाह का ऐलान किया, जिसमें हमने सभी कप्तानों की सैलरी पर गौर किया तो पाया कि माही की तनख्वाह 12 करोड़ अन्य कप्तानों के मुकाबले काफी कम देखने को मिली, यहां सबसे ज्यादा और सबसे कम सेलरी वाले कप्तान की बात करें तो लखनऊ सुपर जायन्ट्स अपने कप्तान केएल राहुल को सर्वाधिक 17 करोड़ रुपए मुहैया करेगी और सबसे कम 2.6 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीम के कप्तान एडेन मार्करम को देगी।

अभी हाल ही में चर्चाओं का विषय रहे मुबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की तन्ख्वाह पर गौर फरमाया तो पाय उनको भी तन्ख्वाह धोनी से तीन करोड़ ज्यादा अर्थात 15 करोड़ रुपए मुहैया की जाएगी, पांड्या के बारें में तो अधिकांश लोग यह जानते ही होंगे कि इन्होंने, पहली बार 2022 में IPL में डेब्यू करने वाली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स को चैंम्पियन बनाया था, जिसके चलते मुंबई इंडियंस की निगाह हार्दिक पांड्या पर गढ़ गई और हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के बाद अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तान बना दिया है।

देखें सभी फ्रेंचाइजी के कप्तान की तन्ख्वाह

  1. लखनऊ सुपरजायन्ट्स – 17 करोड़ – केएल राहुल
  2. दिल्ली कैपिटल्स – 16 करोड़ – ऋषभ पंत
  3. मुंबई इंडियंस – 15 करोड़ – हार्दिक पाड्या
  4. राजस्थान रॉयल्स – 14 करोड़ – संजू सैमसन
  5. कोलकाता नाइट राइडर्स – 12.25 करोड़ – श्रेयस अय्यर
  6. चेन्नई सुपरकिंग्स – 12 करोड़ – एमएस धोनी
  7. पंजाब किंग्स – 8.25 करोड़ – शिखर धवन
  8. दिल्ली कैपिटल्स – 8 करोड़ – शुभमन गिल
  9. रॉयल चैलेंजर बैंगलोर – 7 करोड़ – फैफ डुप्लेसी
  10. सनराइजर्स हैदराबाद – 2.6 करोड़ – एडेन मार्करम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय