Homeफीचर्ड'जाओ आराम करो और…', रोहित शर्मा को अब खेलते हुए भी नहीं...

संबंधित खबरें

‘जाओ आराम करो और…’, रोहित शर्मा को अब खेलते हुए भी नहीं देखना चाहता ये पूर्व दिग्गज

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2023 का यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन कुल 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से उसे 3 मर्तबा जीत और 4 मर्तबा हार का सामना करना पड़ा है। मौजूदा समय में उसके पास प्वाइंट्स टेबल में कुल 6 अंक हैं और वह सातवें पायदान पर मौजूद है। इस सीजन उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने MI और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ब्रेक लेने की सलाह दी है।

दरअसल IPL 2023 का फाइनल मुकाबला आगामी 28 मई को खेला जाना है। उसके बाद भारतीय टीम को रोहित शर्मा की अगुवाई में 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ‘द ओवल’ में आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलना है। जिसके मद्देनजर रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

ब्रेक की दरकार

पूर्व स्टार बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मंगलवार शाम मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली 55 रनों की शिकस्त के बाद बातचीत करते हुए कहा कि, “रोहित शर्मा को इस समय कुछ आराम की जरूरत है। ताकि वह अच्छे तरीके से तरोताजा होकर WTC के फाइनल में हिस्सा लेने के लिए जाएं। रोहित को ब्रेक ले लेना चाहिए और उन्हें IPL के आखिरी कुछ मैचों के लिए वापसी करनी चाहिए। इस समय वह पहले से थोड़ा अटके हुए नजर आ रहे हैं। शायद वह WTC के बारे में सोच रहे हो परंतु मेरे ख्याल में उन्हें कुछ ब्रेक लेने की जरूरत है।”

MI के गेंदबाजों पर निकाली भड़ास

GT बनाम MI मैच में जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में खेल रही मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर से कमजोर साबित हुई। जिसका लाभ उठाते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने 207 रन जोड़ लिए। जिसे MI की टीम चेंज नहीं कर सकी। मुंबई इंडियंस की खराब गेंदबाजी आक्रमण को लेकर भी सुनील गावस्कर ने अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि,”कोई करिश्मा ही मुंबई इंडियंस को इस सीजन में प्लेआफ तक पहुंचा सकता है। उन्हें अंतिम चार में पहुंचने के लिए असाधारण क्रिकेट खेलने की जरूरत है। क्योंकि जब गेंदबाज एक ही गलती बार-बार करे तो उसे धन्यवाद कहकर टीम से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय