Homeफीचर्डराजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ने की दाम्पत्य जीवन की शुरुआत, जानिए...

संबंधित खबरें

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ने की दाम्पत्य जीवन की शुरुआत, जानिए कौन हैं प्रसिद्ध की प्यारी दुल्हनिया?

भारतीय क्रिकेटरों में इस समय शादी का मौसम चल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा के विवाह के उपरांत टीम इंडिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रचना से विवाह किया है। यह दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों कपल ने विवाह करने का निर्णय लिया। प्रसिद्ध कृष्णा और रचना ने बीते मंगलवार यानी 6 जून को सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा एक बिजनेस विमेन हैं,वह एडटेक बिजनेस चलाती हैं।सगाई के दो दिन बाद इन दोनों ने विवाह भी कर लिया है। इनका विवाह सुर्खियों में है। दरअसल प्रसिद्ध कृष्णा ने पारंपरिक अंदाज में परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा दोस्त और क्रिकेटरों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति में विवाह किया। प्रसिद्ध कृष्णा के शादी समारोह में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर समेत कुछ क्रिकेटर पहुंचे थे। जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने दी बधाई

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम के सदस्य प्रसिद्ध कृष्णा को उनके विवाहोपरांत बधाई दी है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कपल की तस्वीर शेयर कर लिखा कि,”Just.Got.Married”। RR द्वारा ट्वीट किए गए तस्वीर में प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी पत्नी रचना फूलों की माला और धोती तथा साड़ी पहने हुए ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़े पर प्रशंसकों ने ढेर सारा प्यार लुटाया है।

बताते चलें कि, प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। स्ट्रेस इंजरी के कारण वहां हाल ही में संपन्न हुआ‌ IPL भी नहीं खेल सके थे। जबकि पिछले सीजन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 मुकाबलों में 19 विकेट चटकाने का कार्य किया था।

भारतीय टीम का भी बने हिस्सा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक वह भारत के लिए 14 मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 23.92 की औसत से 25 विकेट चटकाने का कार्य किया है। उन्होंने 20 अगस्त 2022 को जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला है। वह इस समय टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय