Homeफीचर्डस्वागत नहीं करोगे हमारा, साउथ अफ्रीक के खिलाड़ी लाएंगे CSK समेत इन...

संबंधित खबरें

स्वागत नहीं करोगे हमारा, साउथ अफ्रीक के खिलाड़ी लाएंगे CSK समेत इन टीमों में जश्न-ए-बहारा

IPL 2023 में चार चाँद लगने वाला है। क्योंकी अब साउथ अफ्रीक के महारथी IPL में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुँच चुके हैं। साउथ अफ्रीकन खिलाड़ियों के आने से ये IPL और भी ज़्यादा दिलचस्प हो जाएगा क्योंकी इसमें सनराइजर्स हैदराबाज के कप्तान एडन मार्क्रम, चेन्नई सुपर किंग्स के सिसंदा मगाला जैसे कई एहम और बड़े नाम शामिल हैं जिनके आने से टीम्स और भी कई ज़्यादा मजबूत हो जाएंगे। किस टीम से जुड़ने वाला है कौन सा साउथ अफ्रीकन महारथी आइए जानते हैं…

Sunrisers Hyderabad – सबसे पहली टीम है सनराइजर्स हैदराबाद। हैदराबाद को सबसे बड़ी राहत मिली है क्योंकी SRH को उनका कप्तान मिल जाएगा। बता दें IPL शुरू होने से ठीक पहले हैदराबाद ने मार्क्रम को अपना कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन मार्क्रम समेत कई साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज़ के चलते अपनी-अपनी IPL टीमों का हिस्सा नहीं बना पाए थे। लेकिन अब हैदराबाद से एडन मार्क्रम, मार्को जेनसन और हेनरिक क्लासेन जैसे मैच विनर्स जुड़ गए हैं।

Chennai Super Kings – दूसरी टीम है चेन्नई सुपर किंग्स। IPL की दूसरी सबसे सफल टीम CSK के लिए भी बड़ी खुशखबरी है क्योंकी उनकी टीम से साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ सिसंदा मगाला जुड़ चुके हैं। बताते चलें मगाला को चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल किया गया था।

Gujarat Titans – तीसरी टीम है गुजरात टाइटंस। गुजरात की टीम से साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मिलर जुड़ चुके हैं। मिलर ने IPL 2022 में गुजरात के लिए कई अहम पारियां खेली थी। उन्होंने टीम के लिए 17 मैचों में फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए 481 रन बनाए थे।

Punjab Kings – चौथी टीम है पंजाब किंग्स। इसमें साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा जुड़ चुके हैं। रबाडा टीम के लिए मुख्य तेज़ गेंदबाज़ की भूमिका अदा करते नज़र आएंगे।

Lucknow Super Giants – पांचवी टीम है लखनऊ सुपर जायंट्स। लखनऊ की टीम को और मज़बूत करने के लिए साउथ अफ्रीका के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक जुड़ चुके हैं। IPL 2022 में डी कॉक बहुत ही शानदार फॉर्म में दिखाई दिए थे।

Delhi Capitals – छठी और आखिरी टीम है दिल्ली कैपिटल्स। इस टीम से साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एंगीडी और एनरिक नॉर्किया जुड़ चुके हैं।

वैसे आपके हिसाब से किस खिलाड़ी के आने से कौन सी टीम और भी ज़्यादा मज़बूत हो गयी है…अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय