HomeIPL 2024RR vs DC: IPL 2024 के 9वें मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

संबंधित खबरें

RR vs DC: IPL 2024 के 9वें मुकाबले से पहले दोनों टीमों की कुछ मुख्य बातें आपको हैरान कर देंगी

आज IPL 2024 के 9वें मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली के दबंग ऋषभ पंत भिड़ेंगे राजस्थान के रॉयल संजू सैमसन से..!! राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला जयपुर में राजस्थान के गड़..राजस्थान के किले सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। एक तरफ जहाँ राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को बरकार रखना चाहेगी..वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की नज़र सीज़न की पहली जीत पर होगी। 

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 27 मुक़ाबले हुए हैं, जिसमें राजस्थान को 14, जबकि दिल्ली को 13 में जीत मिली है। इसका मतलब है कि मुक़ाबला बराबरी का है। अब चलिए इस कांटे की टक्कर की लड़ाई के कुछ आंकड़ों और मैच-अप्स पर नज़र डाल लेते हैं।

क्या सैमसन को रोक पाएंगे दिल्ली के गेंदबाज़?

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले ही मैच में 52 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर इरादे साफ़ कर दिए हैं कि वह IPL 2024 जीतने आए हैं। एक कप्तान के रूप में संजू सैमसन का बल्लेबाज़ी स्ट्राइक रेट 145 का हो जाता है, जो कि वीरेंद्र सहवाग के 168 के बाद IPL इतिहास में दूसरा सर्वाधिक है।

ऋषभ पंत अपनी लय हासिल करने को बेताब

दिल्ली कैपिटल्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2024 की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी सभी की नजरें एक बार फिर कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी होंगी। गंभीर कार दुर्घटना के कारण 453 दिन क्रिकेट के मैदान से बाहर रहने के बाद ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करते हुए सिर्फ 13 गेंद में 18 रन ही बना पाए थे; हालांकि, अब पंत ने विकेट के पीछे ज़रूर प्रभावित किया था और जितेश शर्मा को स्टंप भी किया था। ऋषभ पंत अपने पहले मैच की शुरुआती घबराहट से उबरने के बाद अब जल्द ही लय हासिल करने को बेताब होंगे। क्योंकि पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी गेंदबाजों का सामना करना है और अपनी टीम को पहली जीत दिलानी है।

क्या नॉर्खिए अपने फ़ॉर्म को वापस पा पाएंगे?

चोट के बाद अब अनरिख़ नॉर्खिए दिल्ली के दल में वापसी के लिए तैयार हैं; हालांकि, जो प्रदर्शन अनरिख़ नॉर्खिए ने 2020 और 2021 के IPL के दौरान किया था, उसे वह 2022 और 2023 में बरक़रार नहीं रख पाए थे। साल 2020 में अनरिख़ नॉर्खिए ने 16 मैचों में 22 विकेट लिए थे, जबकि 2021 में उन्होंने सिर्फ़ 6.16 की इकॉनमी से रन देते हुए 12 विकेट लिए। 2022 और 2023 में यह आंकड़ा घटकर छह मैचों में नौ विकेट और 10 मैचों में 10 विकेट हो गया। अब दिल्ली की उम्मीद होगी कि अनरिख़ नॉर्खिए ना सिर्फ़ मैदान पर वापसी करें, बल्कि फ़ॉर्म में भी वापसी करें।

ट्रेंट बोल्ट और पावरप्ले आग और पानी की कहानी

वैसे तो ट्रेंट बोल्ट पानी की तरह एकदम शांत दिखते हैं, लेकिन पावरप्ले में उनकी गेंदबाज़ी आग है। लखनऊ के ख़िलाफ़ पिछले दो मैचों में ही ट्रेंट बोल्ट ने क्विंटन डिकॉक और देवदत्त पड़िक्कल को चलता किया था। राजस्थान ने अधिकतर समय ट्रेंट बोल्ट का पावरप्ले में इस्तेमाल किया है, जहां पर उन्होंने IPL 2022 से 22 विकेट लिए हैं। यह मोहम्मद शमी के 28 विकेटों के बाद दूसरा सर्वाधिक है। राजस्थान के गेंदबाज़ों ने पिछले दो सालों में पावरप्ले के दौरान 31 विकेट झटके हैं, जिसमें 71% (22 विकेट) सिर्फ़ ट्रेंट बोल्ट के हैं। पावरप्ले में ट्रेंट बोल्ट की इकॉनमी भी सिर्फ़ 6.81 की रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय