Homeफीचर्डफोन लेकर भागने लगे रोहित, फैन के चेहरे का उतर गया रंग,...

संबंधित खबरें

फोन लेकर भागने लगे रोहित, फैन के चेहरे का उतर गया रंग, हिटमैन की हरकत कैमरे में कैद

रविवार को टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 36 वां जन्मदिन मनाया। रोहित के लिए यह दिन काफी खास रहा। क्योंकि उन्होंने अपने बर्थडे पर मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत का तोहफा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 212 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में बतौर कप्तान भले ही रोहित शर्मा अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे परंतु बतौर ओपनर बल्लेबाज वह अपने जन्मदिन को खास नहीं बना पाए और 5 गेंदों पर महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर था।रहे भी क्यों न क्योंकि उनके फेवरेट कप्तान हिटमैन का जन्मदिन जो था। हिटमैन रोहित शर्मा ने भी अपने जन्मदिन पर फैंस को निराश न करते हुए उनके बीच जाकर सेल्फी लेते हुए दरियादिली दिखाई।

फोन वापस करना भूल गए रोहित

दरअसल इस मैच के दौरान कुछ प्रशंसक रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। तभी रोहित ने डगआउट में लौटते समय अपने प्रशंसकों को निराश न करते हुए उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस दौरान रोहित एक प्रशंसक के हाथ से उसका मोबाइल फोन लेते हैं और खुद सेल्फी क्लिक करते हैं। सेल्फी क्लिक करने के दौरान सभी प्रशंसक रोहित शर्मा को अपने बीच पाकर काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे थे, परंतु अगले ही क्षण में रोहित शर्मा ने एक ऐसी हरकत कर दी। जिसे देखकर प्रशंसक हक्का-बक्का रह गए।

दरअसल रोहित शर्मा अपने एक फैन को चिढ़ाने के उद्देश्य से उसका फोन उसे वापस नहीं करते हैं और अपने साथ लेकर जाने लगते हैं। अपना स्मार्टफोन जाता देख फैन के चेहरे का रंग उड़ जाता है और वह रोहित भाई फोन तो वापस करते जाओ की रट लगाने लगता है। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान उस फैन को उसका फोन वापस कर देते हैं। फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। जो अब वायरल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय