Homeफीचर्डबॉलीवुड अदाकारा अनुष्का का 35वां हैप्पी बर्थडे आज, विराट ने हॉट तस्वीरें...

संबंधित खबरें

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का का 35वां हैप्पी बर्थडे आज, विराट ने हॉट तस्वीरें शेयर करते हुए लुटाया प्यार

जब क्रिकेट और फिल्म जगत की सबसे बेहतरीन जोड़ियों की बात की जाती है तो उसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की खुशनसीब जोड़ी प्रशंसकों प्रशंसकों के दिलों में पहला स्थान रखती है। विराट और अनुष्का की सुपर जोड़ी को एक संयुक्त नाम दिया गया है जिसे Virat+Anushka=Viruska का कहा जाता है। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। उनके इस जन्मदिन पर विराट कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा विराट ने अनुष्का के लिए ढेर सारा प्यार लुटाते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

विराट का ट्वीट

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सिलसिलेवार तरीके से दो ट्वीट कर तस्वीरें पोस्ट की। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि,”अच्छे-बुरे और अपने सभी प्यारे पागलपन के माध्यम से मैं आपको प्यार करता हूँ। जन्मदिन मुबारक हो! प्रिय अनुष्का आप मेरी सब कुछ हो” इस दौरान विराट कोहली ने दिल(❤️) वाले ढेर सारे इमोजी भी ट्वीट किए।

आपको बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को वैवाहिक बंधन में बंध गए थे। तब से लेकर अब तक अनुष्का शर्मा विराट कोहली के हर एक उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी नजर आई हैं। विराट एक बेटी के पिता भी हैं। विराट की बेटी का नाम वामिका है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने खुलासा किया था कि उनके करियर के सबसे खराब दौर में किस प्रकार से अनुष्का शर्मा एक ढाल की तरह रही और उन्होंने दोबारा फॉर्म में वापसी करने को लेकर उन्हें मोटिवेट किया।

बताते चलें कि, विराट कोहली के लिए IPL 2023 का यह सीजन अभी तक काफी अच्छा गुजरा है। उन्होंने इस सीजन आरसीबी के लिए 8 मुकाबलों में 333 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें पायदान पर हैं। जबकि RCB की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय