Homeफीचर्डRCB ने स्मृति मंधाना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विराट ने शेयर किया...

संबंधित खबरें

RCB ने स्मृति मंधाना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विराट ने शेयर किया खास संदेश

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आगाज आगामी 4 मार्च से होने जा रहा है।जिसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी बीते 13 फरवरी को संपन्न हो चुका हैं। इसी बीच WPL की फ्रेंचाइजी RCB ने एक बड़ा ऐलान किया है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में शनिवार को अपने कप्तान की घोषणा की। RCB ने WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना को अपना कप्तान बनाया है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस वीडियो में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस नए कप्तान का ऐलान करते हुए नजर आ रहे हैं। स्मृति मंधाना को अपना कप्तान नियुक्त करते हुए फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा ने कहा कि, स्मृति हमारे प्ले बोल्ड दर्शन और क्रिकेट योजनाओं के केंद्र में हैं हमने उन्हें नेतृत्व की भूमिका सौंपी है और हमें पूरा विश्वास है कि स्मृति RCB को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

ऑक्शन के दौरान स्मृति मंधाना को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि अंत में बाजी RCB ने मारी और उसने मंधाना को 3 करोड़ 40 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा।मंधाना का बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।WPL के नीलामी में सबसे पहली बोली मंधाना पर ही लगी जो सबसे बड़ी बोली भी साबित हुई।

इसके अलावा अभी हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सानिया मिर्जा को न सिर्फ अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। बल्कि RCB ने अपने हेड कोच के नाम का भी ऐलान कर दिया है। RCB ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच बेन सॉयर को अपना हेड कोच बनाया है।

अन्य पदों पर भी नियुक्ति

RCB ने बेन सॉयर के साथ मलोरन रंगराजन को सहायक कोच बनाया है। इसके अलावा बीआर बनिता को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। वहीं आर एक्स मुरली को बल्लेबाजी कोच का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा RCB ने टीम मैनेजर, एथलेटिक थैरेपिस्ट समेत कई अन्य पदों के लिए भी नियुक्तियां की हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा स्क्वॉड

स्‍मृति मंधाना, सोफी डेविन, ऐलिसा पैरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऐरिन बर्न्‍स, दिशा कसत, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, आशा शोभना, श्रेयांका पाटिल, हीथर नाइट, डान वान निएकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जनजाद, मेगन शूट और सहाना पवार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय