HomeIPL2023मुंबई इंडियंस का खेमा हुआ और मजबूत, बीच IPL इंग्लैंड के स्टार...

संबंधित खबरें

मुंबई इंडियंस का खेमा हुआ और मजबूत, बीच IPL इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज की हुई एंट्री

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को IPL 2023 सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया है। उन्हें एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट रूप में शामिल किया गया है। लेकिन वह जिस खिलाड़ी की जगह ले रहे हैं, उसकी पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह और जॉय रिचर्डसन की अनुपस्थिति के कारण गेंदबाजी विभाग में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब जॉर्डन के शामिल होने से मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, परन्तु क्रिस जॉर्डन टीम के सदस्यों के साथ जर्सी पहनकर ट्रेनिंग करते नजर आए हैं। वहीं दूसरी जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है। इस सप्ताह की शुरुआत में, यह बताया गया था कि आर्चर ने बेल्जियम में अपनी दाहिनी कोहनी की माइनर सर्जरी करवाई है।जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जरूर खेला, लेकिन वह गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नही थे।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आज शाम 7:30 बजे से IPL 2023 का 42 वहां मुकाबला होने वाला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।जों इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का 1000वां मैच होगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस वापसी करते हुए नजर आ सकती है।

मुंबई इस समय अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। यदि आज के मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ता है तो उसके लिए प्लेऑफ राह बेहद मुश्किल होती हुई नजर आएगी। हालांकि मुंबई इंडियंस अंत के मुकाबलों में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए वापसी करने के लिए जानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय