HomeIPL2023'धोनी चालाक क्रिकेटर वह अपनी सीमाओं को जानते हैं…', पूर्व दिग्गज ने...

संबंधित खबरें

‘धोनी चालाक क्रिकेटर वह अपनी सीमाओं को जानते हैं…’, पूर्व दिग्गज ने कह दी बड़ी बात

एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 का 41वां मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 में से पांच मुकाबले जीते हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सबसे अधिक चर्चा का विषय ये रहता है कि उनका बल्लेबाजी क्रम बहुत नीचे है। जिस वजह से अधिकतर प्रशंसक उनसे नाराज रहते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गुजरा था।परंतु इस सीजन में अभी तक वह अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने भी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

RR के खिलाफ मिली हार के बाद आलोचकों के निशाने पर

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।उस मैच में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे। परंतु CSK के बल्लेबाज इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 170 रन ही बना सके। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर ही नहीं उतरे। लोगों का मानना है कि यदि एमएस धोनी इस मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने आते हैं तो शायद चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में जीत मिली होती। जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगे। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है।

महेंद्र सिंह धोनी होशियार क्रिकेटर

संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट से बातचीत में कहा कि, “महेंद्र सिंह धोनी एक चालाक क्रिकेटर हैं। वह अपनी सीमाओं को जानते हैं। इस सीजन हम लोग उनके नए अवतार को देख रहे हैं। पहले वह अपनी टीम को अधिक मैनेज करते हुए दिखाई पड़ते थे। परन्तु अब वह खुद को भी संभाल रहे हैं। उन्हें कुछ बताने की जरूरत नहीं है।” इस दौरान संजय मांजरेकर ने युवा क्रिकेटर शिवम दुबे की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि, “शिवम दुबे के पास ताकत है और वह अच्छा क्रिकेट शाट्स खेलते हैं। उनके पास लंबाई है। इसलिए वे बड़े-बड़े छक्के भी मार सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय