Homeफीचर्ड'फ्लाइट में थे MS Dhoni तभी चॉकलेट लेकर एयर होस्टेज की हुई...

संबंधित खबरें

‘फ्लाइट में थे MS Dhoni तभी चॉकलेट लेकर एयर होस्टेज की हुई एंट्री..’,माही ने किया खूब इंजॉय, वीडियो वायरल!

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। एम एस धोनी भारत समेत दुनिया भर के किसी भी हिस्से में चले जाएं वहां उनके चाहने वाले जरूर मिल जाते हैं। अभी हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबलों का मैदान में पहुंचकर दीदार करने वाले दर्शकों की भारी संख्या को देखकर आपने इस चीज का अनुमान जरूर लगा लिया होगा कि बढ़ते समय और करियर के ढलान के साथ महेंद्र सिंह धोनी और अधिक लोकप्रिय होते गए हैं।CSK का मुकाबला देखने के लिए उमड़ रही भीड़ को कैप्टन कूल ने इस बार निराश भी नहीं किया है। उन्होंने ट्राफी पर कब्जा जमाकर अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है।

इन सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एम एस धोनी एक फ्लाइट में अपनी पत्नी साक्षी के साथ सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। उसी बीच चॉकलेट लेकर एयर होस्टेज की एंट्री हो जाती है। दरअसल वह एयर होस्टेज महेंद्र सिंह धोनी की काफी बड़ी प्रशंसक थी। जिस वजह से उसने फ्लाइट में टेबल पर कैंडी क्रश खेल रहे माही और साक्षी के खेल में व्यवधान डालते हुए कैप्टन कूल को चॉकलेट गिफ्ट किया। उसी दौरान इस घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया है। दरअसल IPL 2023 के पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। जिस कारण पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी की। ऐसा करते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार चैंपियन बनाया। IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के कयास लगाए जा रहे थे। परंतु उन्होंने सभी को चौंकाते हुए शरीर के साथ देने की स्थिति में IPL 2024 में भी हिस्सा लेने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय