HomeIPL 2024हार्दिक को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए MI ने लुटाए...

संबंधित खबरें

हार्दिक को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए MI ने लुटाए 100 करोड़! हुआ बड़ा खुलासा

IPL 2024 से पहले भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुई ट्रेडिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उस अघोषित अमाउंट के बारे में जानकारी मिली है,जिसके जरिए हैरतअंगेज ढंग से हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है। हार्दिक पांड्या वापसी के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान दिए गए हैं। ट्रेडिंग के बाद से लगातार इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि, आखिर हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कप्तानी छोड़कर अचानक से मुंबई इंडियंस में आने के लिए राजी कैसे हो गए? अब उससे पीछे की कहानी सामने आ गई।

कहा जा रहा है कि,हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए मुंबई इंडियंस ने गुजराती टाइटंस को 100 करोड़ रुपए दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के हवाले से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग मुक्त में नहीं की है, बल्कि इसके लिए उसे GT को भारी रकम चुकाना पड़ा है, जो 100 करोड़ के करीब है। सोशल मीडिया पर इस तरीके के कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते हार्दिक का यह ट्रेड विवादों में घिरता हुआ दिख रहा है।

पर्दे के पीछे का वास्तविक सच अभी किसी को पता नही है, इसलिए पुख्ता तौर पर हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं। क्योंकि इस तरीके की चीजें लीगल नहीं है, ऐसे में दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच कौन सा समझौता हुआ है, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है। परंतु जो जानकारी अधिकारी तौर पर सामने आई है, उसमें यह है कि, हार्दिक पांड्या अपनी सैलरी 15 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने हैं।

हालांकि इस बात की संभावना को नकारा नहीं जा सकता कि, हार्दिक पांड्या और गुजरात टाइटंस को इस राशि से ऊपर भी कुछ पैसे मिले हैं। हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का हिस्सा बनने के लिए मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रेड किया था। RCB आसानी से इसके लिए कैसे राजी हुआ वह भी एक बड़ा सवाल है। क्रिकेट के पीछे चलने वाले इस खेल की आने वाले समय में कई और परते खुलने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय