HomeIPL 2024IPL 2024 के ऑक्शन के लिए प्लेयर्स की लिस्ट जारी, 333 खिलाड़ी...

संबंधित खबरें

IPL 2024 के ऑक्शन के लिए प्लेयर्स की लिस्ट जारी, 333 खिलाड़ी आजमाएंगे भाग्य

IPL 2024 के ऑक्शन के लिए BCCI ने अपना रोस्टर जारी कर दिया है। इस सीजन के लिए आगामी 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होना है। जिसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है। 19 दिसंबर दोपहर 2:30 बजे से दुबई के कोका-कोला एरिना में 333 खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

मिनी-ऑक्शन के लिए लिस्ट में शामिल 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय खिलाड़ी हैं, 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, और शेष दो सहयोगी देशों से हैं। कुल पूल में से 116 खिलाड़ी कैप्ड क्रिकेटर हैं, जबकि 215 अनकैप्ड हैं। जो नीलामी में हिस्सा लेने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजियों को विभिन्न प्रकार के विकल्प प्रदान करते हैं।

IPL में 10 फ्रेंचाइजियों के बीच कुल 77 स्लॉट हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। बाकी के स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों से भरे जाएंगे। दो बार IPL जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 12 स्लॉट हैं। दूसरी ओर पिछले सीजन की उपविजेता गुजरात टाइटंस के पास अधिकतम 38.15 करोड़ का बजट उपलब्ध है। ऑक्शन के लिए 23 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये के दायरे में अपना नाम दिया है, जबकि 13 खिलाड़ी 1.5 करोड़ के दायरे में आते हैं। बाकी के प्लेयर्स ने अपना बेस प्राइज इससे नीचे रखा है।

IPL ने ऑक्शन के लिए जारी अपने बयान में कहा कि, “अब अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं। 2 करोड़ रुपये उच्चतम बेस प्राइस है, जिसमें 23 खिलाड़ी उच्चतम ब्रैकेट में स्लॉट चुनना चाहते हैं। नीलामी सूची में 13 खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय