HomeIPL 2024IPL 2024 :बिना ऑक्शन के इन तीन खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी,दूसरा...

संबंधित खबरें

IPL 2024 :बिना ऑक्शन के इन तीन खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी,दूसरा नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे!

IPL 2024 के ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आगामी 19 दिसंबर की दोपहर 2:30 बजे से दुबई के कोका-कोला एरिना में 333 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है,मिनी-ऑक्शन के लिए लिस्ट में शामिल 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय खिलाड़ी हैं, 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, और शेष दो सहयोगी देशों से हैं। कुल पूल में से 116 खिलाड़ी कैप्ड क्रिकेटर हैं, जबकि 215 अनकैप्ड हैं। यानी कि ये वो खिलाड़ी हैं, जिनके निकट भविष्य का निर्धारण अगले सप्ताह होने वाले ऑक्शन के दौरान तय होने वाला है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं,जिनका भविष्य लिस्ट जारी होने के साथ ही तय हो गया है।

दरअसल ऑक्शन के लिए कुल 26 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रूपए के दायरें में अपना नाम दिया था। जिसमें हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, एंजेलो मैथ्यूज, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, सीन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन, गेराल्ड कोएत्जी, रिले रूसो और रासी वैन डेर डुसेन के नाम शामिल था। जिसमें सें 23 खिलाड़ियों पर 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के तहत बोली लगेगी।

2 करोड़ रूपए का बेस प्राइज ऱखने वाले कुल नामों में तीन खिलाड़ियों का नाम शार्टलिस्ट नही हुआ है। जिसमें भारत के केदार जाधव, इंग्लैंड के टॉम बेंटन और श्रीलंका के एंजिलो मैथ्यूज का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों को इसलिए ऑक्शन लिस्ट से बाहर किया गया है, क्योंकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन्हें खरीदने की हामी नही भरी थी।

लिस्ट से बाहर होने वालों में सबसे चर्चित नाम केदार जाधव का है। वह पिछले सीजन भी अनसोल्ड रहे थे। परन्तु बीच टूर्नामेंट डेविड विली के चोटिल होने के बाद आरसीबी ने उन्हें अपना हिस्सा बनाया था। इस दौरान टूर्नामेंट में उन्हें कुछ मौके भी मिले,परन्तु वह प्रभावित नही कर सके, इसलिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके साथ ही 38 वर्षीय केदार जाधव के क्रिकेट करियर पर अब विराम लगता हुआ दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय