Homeफीचर्डIPL 2023:अगले सीजन भी खेलते हुए नजर आएंगे MS Dhoni, सीएसके के...

संबंधित खबरें

IPL 2023:अगले सीजन भी खेलते हुए नजर आएंगे MS Dhoni, सीएसके के कोच ने दे दिया क्लियर जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से कब रिटायर होंगे यह एक मिस्ट्री बन कर रह गई है। आए दिन खबरें प्रकाशित होती रहती हैं कि IPL का यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा। परंतु महेंद्र सिंह धोनी खास अंदाज और नई ऊर्जा के साथ दूसरे सीजन में भी खेलते हुए नजर आ जाते हैं। IPL 2023 में एम एस धोनी के रिटायरमेंट की खबरें अधिक जोर पकड़ रही हैं। पत्रकारिता और क्रिकेट जगत के गलियारों में इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने करीब 42 वर्षीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रिटायरमेंट के संकेत नहीं

सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में MSD के रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि, “महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर किसी भी प्रकार का संकेत नहीं दिया है। और उन्होंने इसको लेकर ड्रेसिंग रूम में भी किसी प्रकार की बातचीत नहीं की है।” स्टीफन फ्लेमिंग के इस जवाब के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक राहत की सांस ले सकते हैं। क्योंकि फ्लेमिंग का यह बयान कैप्टन कूल के रिटायरमेंट की अटकलों पर एक तरीके का विराम लगाता है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए मैच के दौरान कहा था कि, उनके प्रशंसक पीले रंग की जर्सी पहनकर उन्हें विदाई देने आए हैं।

पिछले मुकाबले में CSK को मिली हार

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार दोपहर खेले गए IPL 2023 के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। उसे अपना अगला मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेलना है। जहां उसकी नजरें वापसी करने पर रहेंगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो वह अपने 9 मुकाबलों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय