HomeIPL2023IPL 2023: मयंक अग्रवाल नहीं, SRH ने इस स्टार को बनाया टीम...

संबंधित खबरें

IPL 2023: मयंक अग्रवाल नहीं, SRH ने इस स्टार को बनाया टीम का नया कप्तान

आईपीएल 2023 की शुरुआत अगले महीने 31 मार्च को हो जाएगी जहां चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा। अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद ही एक ऐसी टीम थी जिन्होंने केन विलियमसन के टीम से निकलने के बाद अपने नए कप्तान की घोषणा नहीं कि थी लेकिन अब आईपीएल का समय करीब आता हुआ देख हैदराबाद की टीम ने भी अपने नए कप्तान के नाम को सबके सामने उजागर किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2023 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए साउथ अफ्रीका के एडन मार्कराम को अपने नए कप्तान के रूप में चुना है। हैदराबाद की फ्रैंचाइजी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी पुष्टि की। मार्कराम लीग के 2022 संस्करण में SRH में शामिल हुए जहां टीम पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर रही।

मार्करम SRH की एक अन्य फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ भी जुड़े हुए थे जहां हाल ही में SA20 के पहले सीजन में उनकी कप्तानी में केप की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इससे पहले हैदराबाद के कप्तान न्यूजीलैंड के केन विलियमसन थे जिन्हें फ्रैंचाइजी ने 2022 आईपीएल के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया और अब वो गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हैं।

मार्कराम के अलावा यहां मयंक अग्रवाल भी कप्तान के बड़े दावेदार थे लेकिन मार्कराम का ट्रैकरेकॉर्ड देखते हुए टीम ने उन्हें कप्तान के रूप में चुना है। हैदराबाद की फ्रैंचाइजी आखीरी बार साल 2016 में फाइनल में पहुंची थी डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टॉफी पर कब्जा भी किया था।

2023 IPL के लिए SRH की टीम:

अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्कराम(कप्तान), मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे , विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय