Homeफीचर्डIND VS NZ में Dhoni की रही धूम, MS Dhoni की लोकप्रियता...

संबंधित खबरें

IND VS NZ में Dhoni की रही धूम, MS Dhoni की लोकप्रियता देख NZ खिलाड़ियों का सर गया घूम

IND VS NZ में Dhoni की रही धूम, रांची के राजा की लोकप्रियता देख NZ खिलाड़ियों का सर गया घूम। कल वैसे मैच भारत और न्यूज़ीलैण्ड का था लेकिन इस मैच में आकर्षण का केंद्र मैदान पर खेल रहे खिलाड़ी नहीं बल्कि ट्रॉफी कलेक्टर कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी की दीवानगी को देखते हुए न्यूज़ीलैण्ड के हरफनमौला खिलाड़ी जिमी नीशम ने तो यहाँ तक कह दिया कि यहाँ हर कोई धोनी को देखने आया था हमें नहीं।

Dhoni की लोकप्रियता देख दंग हुए नीशम

रांची स्टेडियम में एमएस धोनी की उपस्थिति पर जिमी नीशम ने कहा, “वास्तव में कोई भी आपकी बल्लेबाजी या गेंदबाजी देखने के लिए नहीं है। हर कोई किसी और को देखने के लिए है”

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से भी की धोनी ने मुलाकात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अपने होम ग्राउंड रांची में टीम इंडिया को स्पोर्ट करने पहुंचे थे। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए T-20 मैच से पहले थला धोनी ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात भी की थी। इस दौरान धोनी ने रांची में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की जिसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

Dhoni-Dhoni के लगे नारे

जैसे ही धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को कैमरामैन ने स्पॉट किया स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस धोनी को देखकर जोरों से धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। इस दौरान फैंस के चिल्लाने की आवाज़े और हूटिंग सुनकर धोनी मुस्कुराते हुए फैंस को ग्रीट करते हुए नजर आए।

अगर आप भी धोनी के जबरा फैन है तो अपना उनके लिए अपना प्यार हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर दिखाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय