HomeWPLWPL 2024 Auction: 20 वर्षीय अनकैप्ड गेंदबाज पर गुजरात जायंट्स ने की...

संबंधित खबरें

WPL 2024 Auction: 20 वर्षीय अनकैप्ड गेंदबाज पर गुजरात जायंट्स ने की पैसे की बौछार, 2 करोड़ रुपए में बिकी

मुंबई में महिला प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन जारी है। जहां सभी 5 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगा रही हैं। इसी क्रम में गुजरात जायंट्स ने एक अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम पर दो करोड़ रुपए की बोली लगाई है। इसके साथ ही वह अभी तक महिला प्रीमियर लीग में सबसे महंगी बिकने वाली अनकैप्ड खिलाड़ी बन चुकी हैं। इससे पहले किसी भी अनकैप्ड खिड़की पर इतनी बड़ी बोली नहीं लगाई गई थी। काशवी गौतम ने WPL 2024 के ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 10 लाख रुपए रखा था। परंतु उन्हें उसका 20 गुना मूल्य मिला है।

काशवी गौतम अपनी सटीख लाइन और लेंथ की गेंदबाजी करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सीनियर महिला इंटर जोनल T20 ट्रॉफी में हैट्रिक लगाते हुए 5 विकेट अपने नाम किया था। इतना ही नहीं तेज गेंदबाजी के साथ वह जरूरत पड़ने पर पर्याप्त बल्लेबाजी करने का भी माद्दा रखती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि, इतनी काबिलियत होने के बावजूद वह पिछले साल WPL 2023 के ऑक्शन में अनसोल्ड रही थी।

बताते चलें कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अच्छे तेज गेंदबाज की हमेशा से कमी रही है। काशवी गौतम इस कमी को भी पूरा कर सकती हैं। आज नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी कोशिश कर रहे थे, परंतु उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसलिए गुजरात जायंट्स उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल रही।

काशवी गौतम से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड आज के ऑक्शन की पहली खिलाड़ी थी।जिनके ऊपर दो करोड रुपए की बोली लगी थी। नीलामी के लिए एनाबेल सदरलैंड ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपए रखा था। परंतु उससे 5 गुना अधिक रकम देकर दिल्ली ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय