WPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन मुंबई में सम्पन्न हो रहा है। जहां WPL कि दूसरे संस्करण में हिस्सा लेने वाली सभी पांच फ्रेंचाइजियां महिला खिलाड़ियों पर बोली लगा रही है। इस नीलामी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल ने दो करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। नीलामी के लिए एनाबेल सदरलैंड ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपए रखा था। परंतु उससे 5 गुना अधिक रकम देकर दिल्ली ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है।
ऑक्शन के दौरान एनाबेल सदरलैंड के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। परंतु अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी और स्टार ऑलराउंडर को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बना लिया। एनाबेल सदरलैंड की बात करें तो T20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने महिलाओं के बिग बैश लीग में मेलबॉर्न स्टार्स के लिए कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।
Bowler ho ya Batter, here she comes to haunt them all🔥
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 9, 2023
𝗔𝗻𝗻𝗮𝗯𝗲𝗹 𝗦𝘂𝘁𝗵𝗲𝗿𝗹𝗮𝗻𝗱 👉 DC 💙#YehHaiNayiDilli #WPLAuction pic.twitter.com/BnMz9XdmSc
हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। WPL 2023 में गुजरात जायंट्स की टीम ने 70 लाख रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी स्कॉवड का हिस्सा बनाया था। पिछले संस्करण में उन्होंने चार मुकाबले में 48 रन बनाते हुए तीन विकेट चटकाए थे। खराब प्रदर्शन के चलते गुजरात में उन्हें रिलीज कर दिया था।
WPL में एनाबेल सदरलैंड भले ही कारगर न साबित हुई हों, परंतु उन्होंने महिला बिग बैश लीग 2023 के संस्करण में मेलबॉर्न स्टार्स के लिए सर्वाधिक रन बनाया था। उन्होंने 14 पारियों में 288 रन बनाने के साथ 23 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इसी साल जुलाई महीने में आयरलैंड के खिलाफ 109 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इसी को देखते हुए दिल्ली ने उनके ऊपर करोड़ों की बारिश की है।