Homeworld cup 2023Glenn Maxwell Injury: क्या वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं...

संबंधित खबरें

Glenn Maxwell Injury: क्या वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए हैं ग्लेन मैक्सवेल? कप्तान पैट कमिंस ने दी बड़ी अपडेट

मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल के चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैंट कमिंस ने ग्लेन मैक्सवेल की इंजरी को लेकर जानकारी साझा की है। दरअसल कल के मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफगानिस्तान के द्वारा बनाए गए 291 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 91 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर जूझारू पारी खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया था।

अपनी इस पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल फिटनेस से जूझते हुए नजर आए थे। इसके बावजूद उन्होंने 128 गेंद पर 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 201 रन बनाए। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल जिस प्रकार से संघर्ष करते हुए नजर आए थे। उसको देखकर सबसे बड़ा सवाल लोगों के जेहन में यह है कि, क्या ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल आने वाले मुकाबले खेल पाएंगे या फिर वह इस वर्ल्ड कप के बचे हुए मुकाबले से बाहर हो जाएंगे?उनकी इंजरी को लेकर पैट कमिंस ने स्पष्टीकरण दे दिया है।

पैट कमिंस ने कहा कि,”ग्लेन मैक्सवेल जल्द ठीक हो जाएंगे, हम इस पर लगातार बात कर रहे हैं। मैक्सवेल क्रैंप से जूझ रहे हैं, लेकिन आपने देखा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना ग्लेन मैक्सवेल को कितना पसंद है। वह खेलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल को क्रैंप था, लेकिन जिस तरह का शॉट वह खेल रहे थे, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था।”

बताते चलें कि, अफगानिस्तान पर तीन विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। परंतु फिर भी ऑस्ट्रेलिया को राउंड रॉबिन स्टेज का आखिरी मैच 12 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण से इस मुकाबले का कुछ अधिक महत्व नहीं है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि, इस मैच में ग्लैन मैक्सवेल को आराम दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय