HomeUncategorizedKKR के खिलाड़ियों को Gautam Gambhir ने धमकाया, IPL जीतने का मंत्र...

संबंधित खबरें

KKR के खिलाड़ियों को Gautam Gambhir ने धमकाया, IPL जीतने का मंत्र बताया, फैंस के लिए भी..

KKR के खिलाड़ियों को Gautam Gambhir ने धमकाया..चेताया और IPL जीतने का मंत्र बताया..फैंस के लिए भी ख़ास सन्देश है आया..टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर का फोकस राजनीति छोड़ने के बाद अब IPL 2024 पर है। IPL 2024 के लिए गौतम गंभीर पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर बन चुके हैं। जिसके बाद अब गौतम गंभीर ने IPL के नए सीजन को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स को “गंभीर संदेश” दिया है। गंभीर का कहना है कि..IPL बॉलीवुड से जुड़ी चकाचौंध और ग्लैमर जैसा नहीं है। यह क्रिकेट के लिए एक गंभीर मंच है।

दरअसल..गौतम गंभीर का कोलकाता नाइट राइडर्स से पुराना नाता है। अपनी कप्तानी में गौतम गंभीर ने KKR को 1 नहीं..बल्कि 2 बार IPL का खिताब जिताया है। आपको बता दें..गौतम गंभीर IPL 2022 और IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर बने थे। लेकिन IPL 2024 से पहले गौतम गंभीर की एक बार फिर से घर वापसी..यानी..KKR में वापसी हो चुकी है।

KKR में वापस आते ही..गौतम गंभीर अपने उस काम में लग गए हैं..जिसके लिए वह KKR में वापस लौटे हैं..यानी IPL का खिताब तीसरी बार जीतने की तैयारी में..दरअसल..गौतम गंभीर ने KKR में वापस आते ही अपने खिलाड़ियों को..धमकाया है..चेताया है..और..IPL जीतने का मंत्र बताया है..दरअसल..स्टार स्पोर्ट्स पर दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि IPL मेरे लिए गंभीर क्रिकेट है। यह कोई बॉलीवुड, पार्टियों और अन्य चीजों जैसा नहीं है। इसलिए मेरा मानना है कि IPL दुनिया की सबसे कठिन लीग है। यह दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग है जहां पर आपकों अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए। KKR के खिलाड़ियों को मैदान के बाहर की गतिविधियों को छोड़कर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए।”

इसके अलावा..गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस के लिए भी ख़ास सन्देश भेजा है..बड़ी ख़ास बात कही है..KKR के फैंस पर गौतम गंभीर ने कहा कि, “KKR के फैंस काफी भावुक है..हमें उनके प्रति ईमानदार रहने की जरुरत है। हमें शानदार खेल दिखाकर फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लानी होगी।”

वैसे..कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। टीम प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी। IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर थी। लेकिन..अब..पिछले सीजन की नाकामयाबी को भुलाकर इस बार KKR नए मेंटोर के साथ खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आपको क्या लगता है? क्या KKR है तैयार..गौतम गंभीर के साथ तीसरा IPL खिताब जीतने के लिए इस बार?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय