HomeIPL2023IPL 2023:रहाणे को CSK का हिस्सा बनाने में धोनी का महत्वपूर्ण रोल,Rahane...

संबंधित खबरें

IPL 2023:रहाणे को CSK का हिस्सा बनाने में धोनी का महत्वपूर्ण रोल,Rahane 2.O पर CSK के CEO ने खोले अपने पत्ते

IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा बन चुके अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस समय सुर्खियों में है। इस सीजन अजिंक्य रहाणे का 2.O वर्जन नजर आ रहा है। अजिंक्य रहाणे ने इस IPL में जिस प्रकार से बैटिंग की है। वैसी बैटिंग वह इससे पहले कभी करते हुए नजर नहीं आए थे। क्रिकेट जगत में अजिंक्य रहाणे की छवि एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में थी जो अधिक आक्रामक खेल न दिखाते हुए इनिंग को बिल्ड करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। परंतु इस सीजन अजिंक्य रहाणे एक विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले चार मुकाबलों में 189.83 की विध्वंसकारी स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं। इसी बीच अजिंक्य रहाणे के सीएसके का हिस्सा बनने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

CSK का हिस्सा बनने में धोनी ने निभाई अहम भूमिका

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक बयान में चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि “अगर आप उसे (अजिंक्य रहाणे) प्राप्त कर सकते हैं तो ऐसा कुछ भी नहीं है। टीम के लिए वह उपयोगी साबित होगा। एमएस ने मुझे बताया जब मैंने उनसे पूछा, इसलिए हमने रहाणे के लिए बोली लगाई।”हालाँकि रहाणे को साइन करना एक जोखिम भरा निर्णय था। क्योंकि उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र के आठ मैचों में वह केवल 112 रन बना पाए थे। परन्तु एमएस धोनी ने विश्वास बनाए रखा और IPL के मौजूदा सत्र में रहाणे CSK के लिए मैच विजेता साबित हो रहे हैं।

इस सीजन से पहले रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन से पहले पिछले 15 संस्करणों में 120.7 की मामूली सी स्ट्राइक रेट से 4074 रन बनाए थे। खराब स्ट्राइक रेट की वजह से अजिंक्य रहाणे को अधिकतर फ्रेंचाइजियां अपने स्कॉवड का हिस्सा बनाने में हिचकती थी। IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा दिल दिखाते हुए 50 लाख रुपए की बोली लगाकर अजिंक्य रहाणे को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया। इस दौरान अजिंक्य रहाणे को खरीदने के लिए अन्य फ्रेंचाइजियों ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय